Vaibhav Lakshmi Rajyog: अक्षय तृतीया पर प्रभावी रहेगा वैभव लक्ष्मी राजयोग, इन 4 राशियों को होगा लाभ और सुख से कटेंगे दिन

Vaibhav Lakshmi Rajyog 2026: 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ दिन वैभव लक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है. शास्त्रों में वैभव लक्ष्मी राजयोग को अत्यंत शुभ और लाभकारी माना गया है, जिसका अधिकतर राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है. यहां पर आप वैभव लक्ष्मी राजयोग के बनने के समय और प्रभाव के बारे में जानेंगे.

Vaibhav Lakshmi Rajyog 2026
1 / 6

सनातन धर्म के लोगों के लिए अक्षय तृतीया के महापर्व का खास महत्व है, जो कि साल 2026 में 19 अप्रैल को मनाया जाएगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन वैभव लक्ष्मी राजयोग भी बन रहा है, जिसका शुभ प्रभाव कई राशियों के जीवन पर पड़ेगा. चलिए जानते हैं अक्षय तृतीया पर वैभव लक्ष्मी राजयोग के बनने के कारण, समय और असर आदि के बारे में.

विज्ञापन

वैभव लक्ष्मी राजयोग का महत्व

वैभव लक्ष्मी राजयोग का महत्व2 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 26 मार्च से लेकर 19 अप्रैल 2026 तक धन-प्रेम के दाता ग्रह शुक्र मेष राशि में रहेंगे. इस बीच 17 अप्रैल को चंद्र ग्रह का मेष राशि में गोचर होगा, जहां पर वह 19 अप्रैल की दोपहर तक रहेंगे. बता दें कि जब शुक्र और चंद्र ग्रह युति स्थिति में किसी राशि या भाव में रहते हैं तो वैभव लक्ष्मी राजयोग बनता है. इस बार 17 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल 2026 यानी अक्षय तृतीया तक शुक्र-चंद्र की युति मेष राशि में बनेगी, जिस दौरान वैभव लक्ष्मी राजयोग प्रभावी रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 6

घर के क्लेश खत्म होंगे और सभी सदस्य एक नतीजे पर पहुंचेंगे, जो सभी परिवार वालों के हित में रहेगा. विद्यार्थी वर्ग एग्जाम में अच्छे नंबर पाकर खुश रहेंगे. इसके अलावा व्यापार के विस्तार के लिए बनाई गई योजनाएं लाभ पहुंचाएंगी.

कर्क राशि

कर्क राशि4 / 6

परिवार से दूर रहने वाले लोगों को जीवनसाथी का साथ मिलेगा. यदि आपका कारोबार विदेश तक फैला है तो लाभ होगा. इसके अलावा दिन की शुरुआत में आएदिन कोई न कोई खुशखबरी मिलती रहेगी.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि5 / 6

घर में मेहमानों के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा. शत्रु आपका पीछा छोड़ देंगे, जिसके बाद आप हल्का महसूस करेंगे. इसके अलावा लंबी दूरी की यात्रा बढ़िया रहेगी.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

आप अपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे और कोई सही फैसला लेंगे. इस दौरान माता के स्वास्थ में सुधार होने से कुछ राहत मिलेगी. इसके अलावा भूमि-भवन के सौदों से बड़ा मुनाफा हो सकता है. (All Image Credit- Social Media & AI Gemini) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन