Tridashank Yog: मंगल-गुरु ने बनाया शुभ त्रिदशांक योग, बुलंदियों पर होगा इन 5 राशियों का सितारा

Tridashank Yog: 7 अप्रैल 2026 से मंगल और गुरु के 108° कोण से बना त्रिदशांक योग बेहद शुभ माना जा रहा है, जिसे ट्रि-डेसाइल ऐस्पेक्ट भी कहते हैं. यह 5 राशियों के लिए उन्नति और सफलता के संकेत दर्शा है. चेक करें, क्या आपकी राशि भी इसमें शामिल है?

dhashank-yog
1 / 7

विज्ञापन

त्रिदशांक योग का राशियों पर असर

त्रिदशांक योग का राशियों पर असर2 / 7

Tridashank Yog: मंगलवार 7 अप्रैल, 2026 की शाम में 07:50 पी एम बजे से ग्रह सेनापति मंगल और देवगुरु बृहस्पति ने 108° की कोणीय दूरी पर स्थित होकर त्रिदशांक योग का निर्माण किया. इसे अंग्रेजी में ट्रि-डेसाइल ऐस्पेक्ट कहते हैं, जिसे वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी में भी बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस योग का निर्माण तब हुआ है, जब मंगल मीन में 28 डिग्री 16 मिनट (28° 16′) और गुरु कर्क में 16 डिग्री 16 मिनट (16° 16′) पर विराजमान हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, मंगल-गुरु के इस शुभ त्रिदशांक योग से 5 राशियों का सितारा बुलंदियों पर होगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों को क्या-क्या लाभ होगा?

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)

मेष राशि (Aries)3 / 7

मेष राशि के जातकों के लिए त्रिदशांक योग ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी. नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा. नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी. आर्थिक लाभ के संकेत हैं. मेहनत का उचित फल मिलेगा. संबंधों में सुधार होगा और सहयोग मिलेगा. मानसिक रूप से सकारात्मकता बढ़ेगी और लक्ष्य के प्रति समर्पण मजबूत होगा. समय का सही उपयोग करने से बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि (Cancer)4 / 7

कर्क राशि वालों के लिए यह योग भाग्य को मजबूत करने वाला साबित होगा. कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिल सकता है. पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं. धन लाभ के नए स्रोत खुल सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा. घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई योजनाओं पर काम शुरू करने का सही समय रहेगा. वरिष्ठों का मार्गदर्शन सफलता की दिशा तय करने में मदद करेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि (Scorpio)5 / 7

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए त्रिदशांक योग सफलता के नए द्वार खोल सकता है. करियर में उन्नति और पहचान मिलने के संकेत हैं. व्यापार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक लाभ की स्थिति मजबूत होगी. नई साझेदारी फायदेमंद साबित हो सकती है. निजी जीवन में संतुलन बना रहेगा. मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का उत्साह बढ़ेगा. नई जिम्मेदारियां आपकी क्षमता को और निखारने का अवसर देंगी.

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि (Sagittarius)6 / 7

धनु राशि के जातकों के लिए यह योग नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है. भाग्य का साथ मिलने लगेगा. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. रुके हुए काम तेजी से पूरे हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. शिक्षा और प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने में स्पष्टता आएगी. विदेश या दूरस्थ स्थानों से लाभ मिलने के संकेत भी बन सकते हैं.

विज्ञापन

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि (Pisces)7 / 7

त्रिदशांक योग मीन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने लगेंगे. करियर में नई दिशा और अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. निवेश से लाभ संभव है. रिश्तों में मधुरता आएगी. पुराने मतभेद धीरे-धीरे खत्म हो सकते हैं. मानसिक रूप से स्थिरता महसूस होगी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और नई पहचान मिल सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन