Tri Ekadash Yog: 2 मई 2026 की सुबह 12:12 मिनट पर बनेगा त्रिएकादश योग, इन 5 राशियों की होगी चांदी-चांदी

Tri Ekadash Yog 2026: त्रिएकादश योग को कई शुभ योगों में से एक माना जाता है, जो काफी समय बाद 2 मई 2026 को बनने जा रहा है. चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में त्रिएकादश योग के राशियों पर पड़ने वाले शुभ प्रभाव के बारे में.

Tri Ekadash Yog 2026
1 / 6

2 मई 2026 को सुबह 12 बजकर 12 मिनट पर ग्रह शुक्र और शनि एक-दूसरे से 60 डिग्री पर स्थित होंगे, जिससे त्रिएकादश योग बनेगा. आमतौर पर त्रिएकादश योग का राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. यहां पर आप उन 5 राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके जातकों को मई 2026 की शुरुआत से त्रिएकादश योग के कारण शुभ फल मिलना शुरू हो सकता है.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 6

अगर आपका कोई अपना आपसे नाराज है तो उनकी नाराजगी को आप दूर करने में सफल होंगे. इसके अलावा पैसों की कमी से छुटकारा मिलेगा और कुछ बड़ा करने के बारे में आप सोचेंगे.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 6

यदि आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए वक्त अच्छा है. सही समय पर पैसों का इंतजाम होने से लोन चुका पाएंगे. इसके अलावा घर वालों की जरूरतों को पूरा करने से खुशी मिलेगी.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि4 / 6

किसी बहुत बड़ी बीमारी की चपेट में आने से आप बच जाएंगे. इस दौरान घरवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. इसके अलावा कोई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बनेगी.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि5 / 6

यदि कोई इच्छा आपके मन में है तो उसे पूरा करने का मौका मिलेगा. इसके अलावा ऑफिस में लोगों का साथ मिलेगा और समय पर कार्य पूरा होगा. इस दौरान महंगी चीजों की खरीदारी के लिए भी वक्त मिलेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

खोया हुआ आत्मविश्वास फिर से लौटेगा. साथ ही दोस्तों के साथ की गई छोटी दूरी की यात्रा सुखद रहेगी. जो लोग पैसों की कमी के कारण परेशान हैं, उन्हें अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है. (All Image Credit- Social Media & AI Gemini) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन