Tri Ekadash Yog: मेष-कर्क समेत 5 राशियों को जून 2026 के आखिर में मिलना शुरू होगा लाभ, मंगल-गुरु के संयोग से बनेगा त्रिएकादश योग

Tri Ekadash Yog 2026 Rashifal: जब दो ग्रह जन्म कुंडली में एक-दूसरे से 60 डिग्री पर स्थित होते हैं, तब त्रिएकादश योग बनता है. त्रिएकादश योग के प्रभाव से आमतौर पर राशियों को लाभ होता है. जून 2026 के आखिर में एक बार फिर त्रिएकादश योग बन रहा है, जिसके समय और राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में आप यहां पर जानेंगे.

Tri Ekadash Yog
1 / 6

28 जून 2026 की सुबह 10 बजकर 16 मिनट से ग्रह मंगल और गुरु त्रिएकादश योग बना रहे हैं, जो कि दोनों ग्रहों के 60 डिग्री पर आने से बन रहा है. शास्त्रों में त्रिएकादश योग को एक शुभ फल देने वाला योग माना गया है, जिसके प्रभाव से जीवन में सकारात्मक व बड़े बदलाव आते हैं. यहां पर आप उन 5 राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके जातकों को जून 2026 के आखिर में त्रिएकादश योग के बनने से लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)-

मेष राशि (Aries)-2 / 6

जो लोग नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं, उनकी मेहनत रंग लाएगी. मनचाही सैलरी पर जॉब लग सकती है. इसके अलावा घर का वातावरण ठीक रहेगा क्योंकि पुराने विवाद फिर से तनाव को नहीं बढ़ाएंगे. इसके अलावा आपकी त्वचा में निखार आने की संभावना है.

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)-

कर्क राशि (Cancer)-3 / 6

पिता की सेहत में सुधार और उन्हें खुश देखने से आपको मानसिक शांति मिलेगी. साथ ही पैसों की कमी परेशान नहीं करेगी. नौकरी की बात करें तो वो ठीक चलेगी. इस दौरान आप घर भी शिफ्ट कर सकते हैं. ये भी पढ़ें- Rare Auspicious Body Signs: शरीर के ये निशान Gen Z को Millionaire बना सकते हैं, समुद्रिक शास्त्र से जानें भाग्य चमकाने वाले शुभ संकेत

कन्या राशि (Virgo)-

कन्या राशि (Virgo)-4 / 6

परिवार वालों का एक साथ आना आपको खुशी देगा. साथ ही आप नई यादें बनाएंगे. इसके अलावा आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे. साथ ही जमीन खरादने का पक्का मन बनेगा, जो कि भविष्य की दृष्टि से अनुकूल रहेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

वृश्चिक राशि (Scorpio)-5 / 6

जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उन्हें पुरानी व अटकी पेमेंट मिल सकती है. इसके अलावा घर का वातावरण अनुकूल रहने वाला है क्योंकि आप विवादों से दूर रहेंगे. साथ ही आपको किसी गंभीर बीमारी से होने वाले दर्द से राहत मिलेगी. ये भी पढ़ें- Shani Vakri Horoscope: शनि वक्री होकर इन 3 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, देखें असर कब से शुरू होगा

मीन राशि (Pisces)-

मीन राशि (Pisces)-6 / 6

जो लोग लंबे समय से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं, उन्हें कुछ राहत जून 2026 के आखिर में मिलने वाली है. उम्मीद है कि आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी. साथ ही रिश्तेदारों से चल रहा लड़ाई-झगड़ा खत्म होगा.  डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन