Tracking Ex Online: ब्रेकअप के बाद भी 'एक्स' को ट्रैक करती हैं ये राशियां, रखती हैं हर 'मूव' पर नजर

Tracking Ex Online: ब्रेकअप के बाद भी कुछ लोग एक्स की हर एक्टिविटी पर नजर रखते हैं, सोशल मीडिया पर छुपकर ट्रैक करते हैं। ज्योतिष अनुसार कुछ राशियां इस मामले में बेहद सतर्क और जिज्ञासु मानी जाती हैं, जिनकी हर अपडेट पर नजर रहती है। आइए जानते हैं, ये दिलजले राशियां कौन-सी हैं?

Tracking-Ex-Online
1 / 8

विज्ञापन

ब्रेकअप के बाद 'एक्स' को ट्रैक करने वाली राशियां

ब्रेकअप के बाद 'एक्स' को ट्रैक करने वाली राशियां2 / 8

Tracking Ex Online: ब्रेकअप हो गया, नंबर डिलीट, फोटो डिलीट... लेकिन कुछ लोगों का दिल नहीं मानता है। वो अब भी एक्स (Ex) की इंस्टाग्राम स्टोरी देखते हैं, नए फॉलोअर चेक करते हैं, कमेंट्स पढ़ते हैं और हर एक्टिविटी पर नजर रखते हैं। केवल इतना ही नहीं, कभी तो ये फेक आईडी से पोक भी करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियां इस काम में जासूसों से भी आगे हैं। जानिए कौन हैं, वो खास राशियां जो ब्रेकअप के बाद भी अपने पूर्व साथी की डीपी, पोस्ट और कमेंट्स बदलने तक को बारीकी से नोटिस करती हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि: जिद्दी मानसिकता

वृषभ राशि: जिद्दी मानसिकता3 / 8

वृषभ राशि वाले बदलाव को आसानी से स्वीकार नहीं करते। ब्रेकअप होने के बाद भी इनका पजेसिव नेचर कहता है – "जाने दो, पर नजर रखो।" ये लगातार ये चेक करते रहते हैं कि एक्स के जीवन में कोई नया तो नहीं आया। अगर आ गया, तो फिर? कमेंट्स और स्टोरी में सुराग ढूंढने में कोई कोर नहीं छोड़ते।

कर्क राशि: यादों के पीछे पागल

कर्क राशि: यादों के पीछे पागल4 / 8

कर्क राशि वाले बहुत भावुक होते हैं। पुरानी फोटोएं, पुराने चैट कैप्चर – ये सब संभालकर रखते हैं। ब्रेकअप के बाद ये बार-बार एक्स की प्रोफाइल खोलते हैं, बस ये देखने के लिए कि कहीं वो उनके बिना तो नहीं मुस्कुरा रहा। इनका दिल जल्दी मानता नहीं।

विज्ञापन

कन्या राशि: डिटेल का कीड़ा

कन्या राशि: डिटेल का कीड़ा5 / 8

कन्या राशि वाले हर चीज को एनालाइज करते हैं। ये सिर्फ ये नहीं देखते कि एक्स ने नई डीपी लगाई है, बल्कि ये भी देखते हैं कि उस फोटो में कौन से टैग हैं, किसने कमेंट किया, और वो कितने बजे ऑनलाइन आया। इनका लॉजिकल दिमाग पूरी पहेली सुलझाने में लग जाता है।

वृश्चिक राशि: जासूस नंबर वन

वृश्चिक राशि: जासूस नंबर वन6 / 8

वृश्चिक राशि वाले रहस्य और खोज के दीवाने होते हैं। इनका ब्रेकअप हुआ नहीं कि ये एक्स के सोशल मीडिया का हर पोस्ट, हर कमेंट, हर लाइक खंगालना शुरू कर देते हैं। ये तो जानना ही चाहते हैं कि सामने वाला कब कहाँ गया, किसके साथ फोटो डाली, और कितने खुश है। इनसे कोई स्टोरी छुप नहीं सकती।

विज्ञापन

मीन राशि: सपनों में खोए, असल में ट्रैकर

मीन राशि: सपनों में खोए, असल में ट्रैकर7 / 8

मीन राशि वाले कल्पनाशील होते हैं। ये मन ही मन "क्या होता अगर" वाले सीन बजाते हैं। इसी उधेड़बुन में ये एक्स की ऑनलाइन उपस्थिति पर लगातार नजर रखते हैं। इन्हें लगता है कि शायद एक्स अब भी उनके बारे में सोचता है – और ये सच्चाई सोशल मीडिया से साबित करने लगते हैं।

ये राशियां भी नहीं हैं पीछे

ये राशियां भी नहीं हैं पीछे8 / 8

इन सबसे अलग, मिथुन अपनी जिज्ञासु प्रवृत्ति, सिंह अपने अहंकार से देखना चाहते हैं कि क्या बदला और मकर को जब व्यावहारिक पर भावनाएं कमजोर कर देती हैं, तो ये तीनों भी कभी-कभी एक्स ट्रैकिंग में हाथ आजमाते हैं। लेकिन असली माहिर तो ऊपर वाले पांच ही हैं। अगर आपकी राशि इनमें से है, तो थोड़ा सोशल डिटॉक्स कर लीजिए। वरना, सारा दिन एक्स के अकाउंट में ही बीत जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन