Surya-Shukra Yuti: मेष में बनी सूर्य-शुक्र की युति, इन 4 राशियों पर बरसेगा धन और होगी तरक्की

Sun Venus Conjunction 2026: ग्रहों के राजा सूर्य ने मेष राशि में गोचर किया है, जहां पहले से शुक्र देव मौजूद हैं. ऐसे में ग्रह सूर्य और शुक्र की युति बनी है. यहां पर आप सूर्य-शुक्र की युति के बनने के समय और राशियों पर होने वाले असर के बारे में जानेंगे.

Surya-Shukra Yuti
1 / 6
Credit- News24 Graphics

सूर्य और शुक्र, दोनों ग्रहों को ही अशुभ नहीं माना जाता है. अधिकतर बार ये दोनों ग्रह शुभ फल ही देते हैं. वहीं, जब ये साथ आ जाते हैं यानी युति बनाते हैं तो अधिक बलवान हो जाते हैं और राशियों पर गहरा प्रभाव डालते हैं. इस बार अप्रैल 2026 में करीब 6 दिन तक मेष राशि में सूर्य-शुक्र ग्रह की युति बनी रहेगी, जिस दौरान 4 राशियों को विशेष लाभ होगा. चलिए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में.

विज्ञापन

सूर्य-शुक्र की युति 2026

सूर्य-शुक्र की युति 20262 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को सुबह 09:38 मिनट पर सूर्य ने मेष राशि में गोचर किया है, जहां पर वह 15 मई 2026 तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे. वहीं, शुक्र ग्रह 26 मार्च से लेकर 19 अप्रैल 2026 तक मेष राशि में रहने वाले हैं. ऐसे में 14, 15, 16, 17, 18 और 19 अप्रैल 2026 को सूर्य-शुक्र की युति मेष राशि में प्रभावी रहेगी.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 6

जीवनसाथी से गलतफहमी की वजह से हुआ विवाद खत्म होगा. समय रहते कामकाजी लोग अपने काम पूरे कर लेंगे. इसके अलावा आंखों से जुड़ी किसी समस्या से राहत मिलेगी.  

कर्क राशि

कर्क राशि4 / 6

पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग लेने से खुश रहेंगे. इस दौरान भवन निर्माण का काम पूरा होगा. इसके अलावा ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि5 / 6

जिन लोगों का खुद का काम है, उन्हें आकस्मिक बड़ा मुनाफा होगा और वो खुश रहेंगे. इसके अलावा परिवार वालों की जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे. इस दौरान सिंगल जातकों को अपना हमसफर भी मिल सकता है.  

मीन राशि

मीन राशि6 / 6

कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा और वक्त पर कार्य पूरे होंगे. घर में चल रहा क्लेश समाप्त होगा और संबंधों में प्यार बढ़ेगा. इसके अलावा रोजगार प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन