Yuti 2026: सूर्य-शुक्र के बाद चंद्र भी करेंगे मेष में गोचर, इन 4 राशियों के लिए शुभ रहेगी ग्रह युति
Surya Shukra Chandra Yuti 2026: मेष राशि में इस समय सूर्य और शुक्र ग्रह की युति बन रही है. अब जल्द ही चंद्र देव भी मेष राशि में गोचर करेंगे. ऐसे में महाशक्तिशाली ग्रह सूर्य, शुक्र और चंद्र की मेष राशि में युति बनेगी. चलिए जानते हैं इस ग्रह युति के समय और इससे प्रभावित राशियों के राशिफल के बारे में.

दो ग्रहों की युति से ज्यादा तीन ग्रहों की युति शक्तिशाली होती है, जिसका राशियों पर गहरा असर होता है. ज्योतिष गणना के अनुसार, जल्द ही मेष राशि में सूर्य, शुक्र और चंद्र ग्रह की युति बनेगी. कुछ राशियों के लिए ये ग्रह युति खास रहने वाली है क्योंकि इसके प्रभाव से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. चलिए अब जानते हैं ग्रह सूर्य, शुक्र और चंद्र की युति के समय और इससे लाभ कमाने वाली चार राशियों के राशिफल के बारे में.
मेष में बनेगी सूर्य, शुक्र और चंद्र ग्रह की युति
2 / 6द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 अप्रैल से लेकर 15 मई 2026 तक सूर्य ग्रह मेष राशि में रहेंगे, जबकि शुक्र ग्रह 26 मार्च से लेकर 19 अप्रैल 2026 तक मीन राशि में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे. इस बीच 17 अप्रैल को चंद्र ग्रह का मेष राशि में गोचर होगा, जहां वह 19 अप्रैल 2026 तक रहेंगे. ऐसे में 17, 18 और 19 अप्रैल 2026 को मेष राशि में ग्रह सूर्य, शुक्र और चंद्र की युति प्रभावी रहेगी.
वृषभ राशि
3 / 6कामकाजी लोग जल्दबाजी में कोई कार्य नहीं करेंगे तो मुश्किलों से बचे रहेंगे. इसके अलावा घर में उत्पन्न वाद-विवाद की स्थिति शांत होगी. सेहत के नजरिए से यह वक्त बढ़िया रहने वाला है.
सिंह राशि
4 / 6अगर आप किसी मानसिक समस्या का सामना कर रहे हैं तो वो दूर होगी. आप अपने पिता के साथ खुलकर बातचीत करेंगे, जिससे मन का बोझ कम होगा. इसके अलावा धन कमाने के रास्ते खुलेंगे.
तुला राशि
5 / 6पारिवारिक क्लेश शांत होगा और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा. इस दौरान आप किसी बहुत बड़ी मुसीबत में फंसने से बच जाएंगे. धन कमाने का सही मौका मिलेगा, जिसका भरपूर लाभ उठाएंगे.
मकर राशि
6 / 6अगर अभी तक आपकी शादी नहीं हुई है या आप अपने किसी खास के लिए रिश्ता तलाश कर रहे हैं तो जल्द कहीं बात बन सकती है. धन कमाने के लिए किए गए प्रयास भी इस दौरान सफल होंगे. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)