Surya Gochar 2026: 31 अगस्त को शुक्र के नक्षत्र में होगा सूर्य गोचर, इन 4 राशियों की बढ़ सकती है कमाई

Surya Gochar 2026: सूर्य ग्रह इस समय सिंह राशि और मघा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. अब सूर्य 31 अगस्त 2026, दिन सोमवार का सुबह 4 बजकर 4 मिनट पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

Untitled design (3)
1 / 6
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर शुभ प्रभाव (Photo Credit- AI)

Surya Nakshatra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र ग्रह माने जाते हैं. शुक्र ग्रह को प्रेम, धन और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है. इसके साथ ही सूर्य को पिता और आत्मविश्वास का कारक मानते हैं.

विज्ञापन

सूर्य गोचर राशिफल

सूर्य गोचर राशिफल2 / 6

शुक्र के नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश करने से कई राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे. सूर्य 13 सितंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. सूर्य नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा. आइये इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 6

मेष राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से समय अच्छा रहने वाला है. आप लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. घर-परिवार में सुख-शांति का आगमन होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि4 / 6

सिंह राशि के लोगों को सूर्य गोचर के प्रभाव से लाभ मिल सकता है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और समाज में मान-सम्मान मिलेगा. आर्थिक स्थिति के लिए समय अच्छा रहेगा. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि5 / 6

सूर्य का नक्षत्र बदलना तुला राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ रहेगा. इन लोगों को व्यापार में लाभ होगा. आपको अटका हुआ पैसा मिल सकता है. आपको अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. व्यापारियों को किसी डील के होने से फायदा हो सकता है.

मीन राशि

मीन राशि6 / 6

मीन राशि के लोगों को सूर्य नक्षत्र गोचर के प्रभाव से लाभ हो सकता है. इन लोगों के लिए कमाई के नए रास्ते खुलेंगे. नौकरी में तरक्की करेंगे. जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन