Shukra Gochar 2026: 29 जुलाई से सूर्य के नक्षत्र में राज करेंगे शुक्र, मेष समेत 5 राशियों का चमकेगा भाग्य

Shukra Gochar 2026: व्यक्ति की सफलता और खुशहाल जीवन के पीछे शुक्र ग्रह की अहम भूमिका होती है क्योंकि इसे विभिन्न सुख-सुविधाओं का दाता माना जाता है. जुलाई 2026 के अंत में भी कुछ राशियों को शुक्र ग्रह की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे उनका जीवन बदल जाएगा. यहां पर आप इस दौरान होने वाले शुक्र गोचर के समय और प्रभाव के बारे में जान सकते हैं.

Shukra Gochar 2026
1 / 6

29 जुलाई 2026 को प्रातः काल 4 बजकर 56 मिनट पर सुख, कला, सुंदरता, प्रेम, लग्जरी लाइफ और धन के दाता ग्रह शुक्र का 27 नक्षत्रों में से 12वें नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी में गोचर होगा, जिसके स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं. शुक्र का ये गोचर कई राशियों के भाग्य को सुधारेगा. चलिए अब जानते हैं 12 में से वो कौन सी 5 राशियां हैं, जिनका 29 जुलाई 2026 के बाद का समय शुक्र ग्रह की मेहरबानी से बढ़िया रहने वाला है.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)-

मेष राशि (Aries)-2 / 6

सोच-समझकर लिए गए कारोबारी फैसले लंबे समय तक लाभ पहुंचाएंगे. साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे. इसके अलावा परिवार वालों का किसी महत्वपूर्ण काम में साथ मिलेगा और रिश्ते गहरे होंगे.

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini)-

मिथुन राशि (Gemini)-3 / 6

महिलाओं की त्वचा में निखार आएगा. साथ ही आत्मविश्वास बढ़ेगा. यदि आप किसी संपत्ति को खरीदने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे तो अब उसमें सफलता मिलेगी. इसके अलावा सही समय पर उपचार होने से सेहत ठीक रहेगी.

सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि (Leo)-4 / 6

धर्म की तरफ झुकाव बढ़ने के कारण गलत चीजों में फंसने से आप बच जाएंगे. साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रयास करेंगे. लव लाइफ की बात करें तो उसमें स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी. ये भी पढ़ें- Kendra Yog 2026: 26 जून के बाद का समय वृषभ समेत 5 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल, सूर्य-वरुण बनाएंगे केन्द्र योग

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)-

तुला राशि (Libra)-5 / 6

जीवनसाथी का सहयोग मिलने के कारण किसी मुश्किल समस्या का सामना आप आसानी से कर लेंगे. साथ ही आर्थिक परेशानियां दूर होंगी. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वो किसी बड़ी उपलब्धि को प्राप्त करेंगे. ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों में ऑपरेशन कराना माना जाता है बेहद शुभ, जन्म तिथि से चुनें सही डेट

मकर राशि (Capricorn)-

मकर राशि (Capricorn)-6 / 6

यदि आपने कई साल पहले किसी को बहुत बड़ा उधार दिया था तो अब वो पैसा वापस मिल सकता है. साथ ही घर वालों के साथ शहर से बाहर किसी सुंदर जगह पर घूमने का मौका मिलेगा. बता दें कि इस दौरान आपकी सेहत भी ठीक रहेगी. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन