Surya Gochar Rashifal: आज सूर्य नक्षत्र परिवर्तन से इन 5 राशियों की होगी मौज, बनेंगे करियर में तरक्की के योग

Surya Gochar 2026 Today: सूर्य ग्रह मघा नक्षत्र से पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कर गए हैं. सूर्य गोचर आज 31 अगस्त 2026, दिन सोमवार को सुबह 4 बजकर 4 मिनट पर गोचर कर गए हैं. अब 13 सितंबर तक सूर्य इसी नक्षत्र में रहेंगे.

SURYA DEV.jpg
1 / 6
सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश (Pic Credit - AI)

Surya Gochar 2026 Rashifal: सूर्य ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन करने से राशियों के जीवन पर प्रभाव देखने को मिलेगा. पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं. शुक्र के नक्षत्र में सूर्य के होने से 5 राशियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. इन राशियों को सुख-सुविधा और आर्थिक तरक्की मिलेगी.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 6

सूर्य गोचर के प्रभाव से मेष राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है. मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है. रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि3 / 6

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में सूर्य की एंट्री से सिंह राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा. आप लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.

तुला राशि

तुला राशि4 / 6

तुला राशि वालों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. तुला राशि वालों को व्यापार में लाभ मिल सकता है. आपकी कमाई में इजाफा होगा. धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. ये भी पढ़ें - Janmashtami 2026 Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा ग्रहों का संयोग, इन 5 राशियों की चमकने जा रही है किस्मत

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि5 / 6

धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को करियर में फायदा होगा. आपको कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. करियर में नए अवसर मिलेंगे. धनु राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आएगा.

मकर राशि

मकर राशि6 / 6

मकर राशि वालों को निवेश करने से लाभ मिल सकता है. आपके लिए सूर्य नक्षत्र गोचर लकी साबित होगा. कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन