Surya Gochar Rashifal: 14 अप्रैल से बदलेंगे इन 3 राशियों के दिन, सूर्य गोचर से मिलेगा धनलाभ
Surya Gochar Rashifal: ग्रहों के गोचर करने से राशियों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ता है. 14 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार को सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर सूर्य ग्रह मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं.

Surya Gochar Rashifal: मेष राशि में सूर्य का गोचर करना कई राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है. सूर्य ग्रह का संबंध आत्मविश्वास, मान-सम्मान, करियर और नेतृत्व से माना जाता है.
सूर्य का मेष राशि में प्रवेश
2 / 6सूर्य ग्रह के मेष राशि में प्रवेश करने से मेष, वृषभ और मकर राशि के जातकों पर इसका प्रभाव रहेगा. इन राशियों के लिए समय अच्छा रहेगा. इन लोगों को धनलाभ होगा और करियर में सफलता मिलेगी.
मेष राशि
3 / 6सूर्य का प्रवेश मेष राशि में होने वाला है. सूर्य के गोचर से मेष राशि वालों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा. आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. नौकरी करने वालों को तरक्की मिल सकती है. सीनियर आपके काम से खुश होंगे और नई जिम्मेदारी मिलेगी.
वृषभ राशि
4 / 6वृषभ राशि वालों को सूर्य के गोचर से फायदा होगा. धनलाभ हो सकता है लेकिन आपके खर्च बढ़ सकते हैं. यात्रा पर जा सकते हैं. परिवार का माहौल अच्छा रहेगा. शादीशुदा लोगों के ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे होंगे. आपको सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा.
मकर राशि
5 / 6मकर राशि वालों को सूर्य का गोचर लाभ देगा. घर और गाड़ी खरीद सकते हैं. नौकरी करने वालों को लाभ मिलेगा. काम के मामले में आपके लिए समय अच्छा रहेगा. परिवार के साथ समय बिता सकते हैं.
सूर्य गोचर का प्रभाव
6 / 6सूर्य का गोचर करना इन राशियों के लिए शुभ साबित होगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.