Shukraditya Yog: तगड़ा लाभ कमाएंगे इन 4 राशियों के लोग, सूर्य-शुक्र की युति से बनेगा शुक्रादित्य योग

Shukraditya Yog 2026: सुख-सुविधाओं के दाता ग्रह शुक्र इस समय मेष राशि में भ्रमण कर रहे हैं, जहां पर जल्द उनका मिलन सूर्य ग्रह से होगा. ऐसे में सूर्य-शुक्र ग्रह की युति बनेगी, जिसके कारण अतिलाभकारी शुक्रादित्य योग बनेगा. यहां पर आप शुक्रादित्य योग के बनने के समय और उसके प्रभाव से तगड़ा लाभ कमाने वाली 4 राशियों के बारे में जान पाएंगे.

grah-gochar
1 / 6

ज्योतिष शास्त्र में शुक्रादित्य योग को काफी शक्तिशाली माना गया है, जिसके प्रभाव से मनुष्य को सुख-सुविधाओं, धन, प्रेम, अच्छी सेहत और मान-सम्मान आदि की प्राप्ति होती है. ज्योतिषीय गणना का आकलन करें तो अप्रैल 2026 में मेष राशि में सूर्य ग्रह के गोचर करने से उनका शुक्र ग्रह से मिलन होगा, जिससे युति बनने के साथ-साथ शुक्रादित्य योग भी बनेगा. चलिए अब जानते हैं शुक्रादित्य योग से अप्रैल 2026 के मध्य में किन 4 राशियों को विभिन्न सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होने के संकेत मिल रहे हैं.

विज्ञापन

शुक्रादित्य योग के बनने की तिथि और समय

शुक्रादित्य योग के बनने की तिथि और समय2 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 26 मार्च 2026 को सुबह 5 बजकर 13 मिनट पर शुक्र ग्रह ने मेष राशि में गोचर किया था, जहां पर वह 19 अप्रैल 2026 तक रहने वाले हैं. हालांकि, इस बीच 14 अप्रैल 2026 को सूर्य ग्रह का मेष राशि में गोचर होगा, जिससे सूर्य-शुक्र की युति बनेगी और शुक्रादित्य योग प्रभावी होगा. बता दें कि इस दिन सुबह 9 बजकर 38 मिनट से शुक्रादित्य योग प्रभावी होगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि3 / 6

जीवनसाथी को आपके ऊपर गर्व करने का मौका मिलेगा. इस दौरान आपके सुख और सुविधा में वृद्धि होगी. साथ ही नई जगहों को एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा.

तुला राशि

तुला राशि4 / 6

किसी करीबी इंसान से आपने उधार ले रखा है तो सही समय पर उनका धन वापस कर देंगे. इसके अलावा समाज हित के लिए आप कोई काम करेंगे. उम्मीद है कि उस दौरान आपकी ख्याति में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि5 / 6

जीवनसाथी के हक में आप कोई कार्य करेंगे, जिसके बाद वो आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे. सही समय पर धन का इंतजाम भी इस दौरान हो जाएगा. सेहत की बात करें तो उसमें बहुत जल्द सुधार होगा.

मकर राशि

मकर राशि6 / 6

किसी करीबी इंसान के साथ वक्त बिताने से अच्छा लगेगा. साथ ही मन में उत्पन्न सवालों के जवाब मिलेंगे. धन की कमी और सेहत में गिरावट इस दौरान आपको महसूस नहीं होगी. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन