Surya Gochar: 25 मई को वृषभ राशि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य, इन 4 राशियों को होगा बंपर लाभ

Surya Gochar: सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन करना कई राशियों के लिए शुभ होगा. सूर्य ग्रह इस समय कृत्तिका नक्षत्र में हैं. सूर्य ग्रह 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे.

Carrer.jpg
1 / 6
Surya Gochar bhagyashali rashiyan

Surya Gochar: सूर्य का नक्षत्र गोचर 25 मई 2026, दिन सोमवार को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगा. सूर्य ग्रह रोहिणी नक्षत्र में 8 जून तक रहेंगे इसके बाद मृगशिरा में गोचर कर जाएंगे.

विज्ञापन

सूर्य गोचर राशिफल

सूर्य गोचर राशिफल2 / 6

सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में होने से चार राशियों को लाभ मिलेगा. इन लोगों को जीवन में सुनहरे मौके मिलेंगे. सूर्य ग्रह के रोहिणी नक्षत्र में रहने के दौरान 15 दिनों तक वृषभ, मिथुन, सिंह और धनु राशि को लाभ होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 6

वृषभ राशि के नक्षत्र रोहिणी में होने से आपको लाभ होगा. वृषभ राशि के लोगों की कमाई बढ़ेगी. आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा. आप कार्यस्थल पर अच्छा काम करेंगे. इससे आपकी तारीफ होगी. किसी पुराने निवेश या संपत्ति से लाभ होगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 6

सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करना मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभकारी सिद्ध होगा. आपकी इनकम में ग्रोथ होगी. मेहनत का फल मिलेगा और कारोबार में तरक्की करेंगे. मिथुन राशि वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि5 / 6

सिंह राशि के लिए सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में जाना फायदेमंद साबित हो सकता है. सिंह राशि के लोग करियर में तरक्की करेंगे और निवेश से लाभ होगा. व्यापारियों को लाभ मिल सकता है.

धनु राशि

धनु राशि6 / 6

धनु राशि के लोगों का पैसा कहीं अटका हुआ है, तो वापस मिल सकता है. अटका पैसा मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. निवेश करने के लिए अच्छा समय है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन