Surya Gochar 2026: स्वराशि सिंह में प्रवेश कर गए सूर्य, मेष-मकर सहित इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य!
Surya Gochar 2026 Today: ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं. सूर्य जिस राशि में प्रवेश करते हैं. उसे उसी संक्रांति के नाम से जाना जाता है. सूर्य आज 17 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश कर गए हैं. ऐसे में आज सिंह संक्रांति है.

Surya Gochar 2026: सूर्य ग्रह सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं. ऐसे में आज सूर्य अपनी स्वराशि में गोचर कर गए हैं. सूर्य आज सुबह 8 बजकर 3 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर गए हैं. अब 17 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे इसके बाद कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे.
सूर्य गोचर राशिफल
2 / 7वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रह को पिता, आत्मविश्वास, मान-सम्मान और सफलता का कारक माना जाता है. सूर्य के गोचर से मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वालों को लाभ मिल सकता है. आइये इन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
मेष राशि
3 / 7मेष राशि के लोगों को सूर्य ग्रह के गोचर करने और सूर्य के प्रभाव से प्रेम संबंधों में लाभ होगा. आपके रिश्ते मजबूत होंगे. सूर्य गोचर के प्रभावप सा छात्रों को लाभ मिलेगा. घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.
सिंह राशि
4 / 7सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं. सूर्य का गोचर भी सिंह राशि में हो रहा है. इससे सिंह राशि के लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. करियर में तरक्की के योग बनेंगे. ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है.
वृश्चिक राशि
5 / 7सूर्य ग्रह के गोचर करने से वृश्चिक राशि वालों को लाभ मिल सकता है. करियर में सफलता के योग बनेंगे. नौकरी और व्यापार में लाभ होगा. आपको हर काम में सफलता मिलेगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा.
धनु राशि
6 / 7सूर्य गोचर धनु राशि वालों के लिए लकी साबित होगा. कई मामलों में धनु राशि के लोगों को लाभ मिलेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा.
मकर राशि
7 / 7मकर राशि के जातकों को सूर्य गोचर के प्रभाव से लाभ होगा. इन्हें करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है. नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.