Surya Gochar 2026: राहु-केतु के बीच आते ही सूर्य चमकाएंगे इन 5 राशियों की किस्मत, जानिए इसमें आपकी राशि है या नहीं
Surya Gochar 2026: ज्योतिष दृष्टि से 15 मई 2026 का दिन महत्वपूर्ण है. इस दिन सूर्य ग्रह का गोचर होगा, जिसके बाद वो राहु और केतु ग्रह के बीच में आ जाएंगे. ग्रहों की इस महास्थिति से 12 राशियां नहीं बच पाएंगी. जहां कुछ राशियों को लाभ होगा, वहीं कई लोग परेशान भी रहेंगे. यहां पर आप उन 5 राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके लिए सूर्य ग्रह का राहु और केतु ग्रह के बीच में आना शुभ रहेगा.

ग्रहों के राजा सूर्य 15 मई 2026 को वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जिसके साथ ही वो बुध ग्रह के साथ वृषभ लग्न में आ जाएंगे. साथ ही राहु से तीन कदम आगे और केतु ग्रह से तीन कदम पीछे यानी बीच में स्थित होंगे. दरअसल, इस समय राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. ज्योतिष गणना का आकलन करें तो सूर्य गोचर से बनने वाली इस महास्थिति से 5 राशियों को विशेष लाभ होगा. चलिए जानते हैं वो 5 राशियां कौन सी हैं, जिनका भाग्य ग्रह सूर्य के राहु-केतु के बीच में आते ही चमकने वाला है.
वृषभ राशि
2 / 6मेहनत की तारीफ होने से कामकाजी लोग खुश रहेंगे. साथ ही आप और अच्छे से अपने कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे. बता दें कि इस दौरान आपको मोटा बोनस मिल सकता है. हालांकि, परिवार को जोड़ने के लिए प्रयास करना होगा.
कर्क राशि
3 / 6परिवार को जोड़ने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे. घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी. अगर आर्थिक तंगी है तो वो समाप्त होगी. साथ ही सेहत बढ़िया रहने वाली है.
सिंह राशि
4 / 6कोई सोचा हुआ कार्य पूरा होगा, जिसके कारण आप खुश रहेंगे. साथ ही आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कड़े फैसले लेंगे. बता दें कि घर का माहौल इस दौरान आपके लिए अनुकूल रहेगा.
धनु राशि
5 / 6जल्द आपको कोई पुरानी खोई हुई चीज मिल सकती है, जिसे पाकर बेहद खुशी होगी. साथ ही आपको अपने स्वास्थ्य में काफी सुधार देखने को मिलेगा. हालांकि, आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन अंत में सफलता जरूर मिलेगी.
मीन राशि
6 / 6कोई कार्य समय पर पूरा हो जाएगा, जिसकी वजह से आपका समाज में नाम होगा. साथ ही सैलरी बढ़ने की संभावना बनी रहेगी. पारिवारिक स्थिति की बात करें तो वो पहले से काफी बेहतर होगी. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.