Surya Gochar: सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से होगा मार्च महीने का समापन, 14 अप्रैल तक बुलंदियों पर होगा 5 राशियों का सितारा

Surya Gochar: ज्योतिष शास्त्र में जब सूर्य किसी नए नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, यह ऊर्जा और प्रभाव के बदलने का समय माना जाता है. 31 मार्च, 2026 को सूर्य उत्तर भाद्रपद से निकलकर रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि नक्षत्रमंडल में रेवती 27वां यानी अंतिम नक्षत्र है. इस प्रकार वर्तमान हिन्दू वर्ष 2082 में सूर्य का यह अंतिम नक्षत्र गोचर भी है. सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन समृद्धि, संरक्षण और सफलता का प्रतीक माना जाता है. इससे जातकों के करियर, व्यापार और आर्थिक स्थिति में सुधार के अवसर बढ़ते हैं. आइए जानते हैं, सूर्य का यह गोचर किन 5 राशियों के किस्मत के सितारे को बुलंदियों पर पहुंचाएगा?

sun-transit-impact
1 / 6

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)

मेष राशि (Aries)2 / 6

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का रेवती नक्षत्र में गोचर सकारात्मक संकेत दे सकता है. इस समय आत्मविश्वास बढ़ेगा और लंबे समय से अटके काम धीरे-धीरे आगे बढ़ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. अधिकारी आपके काम से संतुष्ट दिखाई देंगे. व्यापार करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. परिवार में भी सहयोग और संतुलन बना रहेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि (Cancer)3 / 6

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय प्रगति और उपलब्धियों का संकेत दे सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का असर दिखाई देगा. नए प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में विस्तार की योजनाएं बन सकती हैं. आर्थिक लाभ के नए स्रोत भी खुल सकते हैं. शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि (Leo)4 / 6

सिंह राशि के लिए यह गोचर विशेष रूप से उत्साह देने वाला हो सकता है. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे. व्यापार में नए सौदे हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत हैं. परिवार और मित्रों का सहयोग मिलने से मनोबल ऊंचा रहेगा.

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)

तुला राशि (Libra)5 / 6

तुला राशि वालों के लिए यह गोचर लाभकारी परिणाम दे सकता है. करियर में स्थिरता आने की संभावना है. नौकरी में तरक्की या नई भूमिका मिलने के संकेत बन सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोग नए संपर्कों के माध्यम से लाभ कमा सकते हैं. इस समय निवेश से जुड़ी योजनाओं पर विचार हो सकता है. सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा.

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि (Sagittarius)6 / 6

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय उन्नति और नई संभावनाओं का हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को सराहा जा सकता है. नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है. व्यापार में लाभ के अवसर बढ़ सकते हैं. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे मजबूती आएगी. घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रह सकता है. यात्रा या नए अनुभव भी इस समय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन