Surya Gochar: 14 अप्रैल से शुरू होगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, उच्च सूर्य के दिलाएंगे सफलता, सम्मान और धन

Surya Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 अप्रैल 2026, मंगलवार की सुबह 9:38 बजे सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे. यह संक्रांति खास इसलिए है, क्योंकि मेष सूर्य की उच्च राशि है. यहां आकर सूर्य देव सबसे अधिक बली यानी मजबूत हो जाते हैं और ढेर सारा शुभ फल बरसाने लगते हैं. अगले 30 दिनों तक यानी 15 मई 2026 तक सूर्य इसी राशि में रहेंगे. इस दौरान इस सूर्य गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा.

Surya-Gochar
1 / 7

विज्ञापन

5 राशियों पर होगा सकारात्मक असर

5 राशियों पर होगा सकारात्मक असर2 / 7

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के मुताबिक, सूर्य का यह उच्च का योग 5 राशियों के लिए खास रहेगा. करियर में तरक्की, धन लाभ और रिश्तों में मिठास के आसार बनेंगे. पुराने सपने साकार हो सकते हैं और नए लक्ष्य पूरे करने का समय आएगा. आइए जानते हैं कि कौन-सी हैं वे 5 राशियां, जिनकी मेहनत इस दौरान रंग लाएगी और जिंदगी में खुशियां भर देगी.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)

मेष राशि (Aries)3 / 7

सूर्य आपकी ही राशि में उच्च के हो रहे हैं. यह आपके लिए सबसे शुभ संकेत है. आत्मविश्वास चरम पर रहेगा. नेतृत्व क्षमता में जबरदस्त इजाफा होगा. जो लोग अधर में लटके थे, वो काम अब बनेंगे. नई जिम्मेदारी मिल सकती है. पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा. आपका व्यक्तित्व और प्रभाव दोनों बढ़ेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. अधिकारियों से अच्छा सहयोग मिलेगा. बड़े फैसले लेने का यह सही समय है. हिम्मत करेंगे तो हाथ सफलता लगेगी.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि (Leo)4 / 7

सूर्य आपके पंचम भाव के स्वामी हैं और अब पांचवें में ही गोचर कर रहे हैं. यह योग रचनात्मकता को हवा देगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. अगर किसी से मनमुटाव था, तो वह दूर होगा. विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के आसार बनेंगे. सट्टे या शेयर बाजार में लाभ हो सकता है. बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिलेगी. मनोरंजन के साधन बढ़ेंगे. लाइफ में उत्साह और उमंग भरा रहेगा. खुद को युवा महसूस करेंगे.

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)

तुला राशि (Libra)5 / 7

सूर्य आपके सातवें भाव यानी विवाह और पार्टनरशिप के घर में आ रहे हैं. लाइफ पार्टनर से रिश्ता मजबूत होगा. बिजनेस पार्टनर से अच्छा सहयोग मिलेगा. कोई अहम साझेदारी हो सकती है. अकेले में काम कर रहे हैं, तो पार्टनर ला सकते हैं. विदेशी कंपनियों से लाभ मिलेगा. वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी. कोर्ट के मामलों में सफलता मिलेगी. मुकदमेबाजी खत्म हो सकती है. पब्लिक लाइफ में पहचान बनेगी. लोगों से जुड़ाव बढ़ेगा.

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि (Sagittarius)6 / 7

सूर्य आपके नवम भाव में गोचर कर रहे हैं, जो भाग्य का घर है. पिता या गुरु से मार्गदर्शन मिलेगा. धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे. विदेश से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है. विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी. पुराने रुके हुए काम अब आगे बढ़ेंगे. आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी. सेहतमंद रहेंगे और मानसिक शांति मिलेगी. घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी. नए मुकाम हासिल होंगे.

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि (Capricorn)7 / 7

सूर्य आपके दसवें भाव यानी करियर और कर्म के घर में उच्च के हो रहे हैं. यह प्रमोशन का सबसे शुभ योग है. सरकारी नौकरी में ताबड़तोड़ सफलता मिलेगी. बिजनेस में नए मुकाम हासिल होंगे. पिता से लाभ होगा. अथॉरिटी बढ़ेगी. समाज में इज्जत बढ़ेगी. अंडरवर्ल्ड से बाहर निकलकर नई पहचान बनाएंगे. जो लोग नौकरी बदलना चाहते थे, उन्हें बढ़िया ऑफर मिलेगा. सियासत से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिलेगी. सेहत में सुधार आएगा और हिम्मत बढ़ेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन