Sun Saturn Undecile Aspect: सूर्य-शनि का 'एकम-एकादश योग' 4 राशियों को दिलाएगा बड़ी सफलता, तेजी से बढ़ेगी इनकम

Sun Saturn Undecile Aspect: 2 मई 2026 को सूर्य-शनि का ‘एकम-एकादश योग’ बन रहा है, जो इनकम और सफलता में वृद्धि का संकेत देता है. यह शुभ योग सभी राशियों पर असर डालेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Sun-Saturn-Undecile-Aspect
1 / 6

विज्ञापन

सूर्य-शनि का एकम एकादश योग

सूर्य-शनि का एकम एकादश योग2 / 6

Sun Saturn Undecile Aspect: द्रिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 2 मई, 2026 की रात में 11:27 बजे से सूर्य और शनि एक बेहद शुभ योग बना रहे हैं. यह एक कोणीय योग है, जिसे ‘एकम-एकादश योग’ कहते हैं. यह योग तब बनता है, जब किसी दो ग्रह ग्रहों के बीच लगभग 33° का कोण बनता है. आपको बता दें कि यह 360° की राशिचक्र का लगभग 1/11वां हिस्सा है. इसलिए इसे ‘एकम एकादश योग’, 'एकादशांश' या 'ग्यारहांश योग' भी कहा गया है. पाश्चात्य ज्योतिष में इस योग को अनडेसाइल या एल्फटाइल एस्पेक्ट (Undecile or Elftile Aspect) कहा गया है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, सूर्य-शनि के इस 'एकम-एकादश योग' से 4 राशियों बड़ी सफलता मिलने के चांसेज हैं और इन जातकों के बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी हो सकती है.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)

मेष राशि (Aries)3 / 6

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य-शनि का यह एकम-एकादश योग करियर में नई दिशा दे सकता है. कामकाज में तेजी आएगी. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी. हालांकि धैर्य रखना जरूरी रहेगा. जल्दबाजी से बचें, वरना अवसर हाथ से निकल सकता है.

कर्क राशि (Aries)

कर्क राशि (Aries)4 / 6

कर्क राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक दृष्टि से लाभकारी साबित हो सकता है. इनकम में वृद्धि के स्पष्ट संकेत हैं. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. व्यापार में नए अवसर मिलेंगे. साझेदारी के कामों में फायदा होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी. परिवार में स्थिरता और संतुलन रहेगा. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. भविष्य की योजनाएं सफल हो सकती हैं. मानसिक रूप से आप खुद को अधिक मजबूत महसूस करेंगे.

विज्ञापन

मकर राशि (Aries)

मकर राशि (Aries)5 / 6

मकर राशि के जातकों के लिए यह योग विशेष रूप से शुभ माना जा सकता है. शनि स्वयं आपकी राशि से जुड़ा होने के कारण यह समय प्रगति देने वाला रहेगा. करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है. पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. निवेश से लाभ के संकेत हैं. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. लंबे समय से चल रही चिंताओं में राहत मिल सकती है.

मीन राशि (Aries)

मीन राशि (Aries)6 / 6

मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य-शनि का यह एकम-एकादश योग करियर और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. कामकाज में स्थिरता आएगी और अधूरे कार्य पूरे होने लगेंगे. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर लाभकारी साबित होंगी. व्यवसाय में भी विस्तार के अवसर बनेंगे. आय में धीरे-धीरे वृद्धि के संकेत हैं. किसी पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा और मानसिक तनाव कम होगा. निर्णय सोच-समझकर लेने से अच्छा परिणाम मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन