Grah Gochar: 20 अप्रैल 2026 को स्पष्ट केतु के साथ गुरु-चंद्र गोचर, इन 3 राशियों को होगा महालाभ, जानें समय और उपाय
Grah Gochar 2026: ज्योतिष दृष्टि से 20 अप्रैल 2026 का दिन खास है क्योंकि इस तिथि पर 3 महत्वपूर्ण व शक्तिशाली ग्रहों का गोचर हो रहा है. हालांकि, ये नक्षत्र गोचर होंगे, लेकिन राशियों को लाभ-नुकसान राशि गोचर के समान ही होने वाला है. चलिए जानते हैं ग्रह गोचर के समय और 20 अप्रैल 2026 के दौरान लाभ कमाने वाली राशियों के बारे में.

स्पष्ट केतु, गुरु और चंद्र ग्रह का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जिनका एक ही दिन पर जगह बदलना बहुत ही दुर्लभ संयोग है. हालांकि, 20 अप्रैल 2026 को ये अद्भुत संयोग बन रहा है. इस दिन न सिर्फ स्पष्ट केतु ग्रह का गोचर होगा, बल्कि गुरु ग्रह और चंद्र ग्रह भी नक्षत्र गोचर करेंगे. यहां पर आप इन तीनों ग्रहों के गोचर के सही समय, राशियों पर पड़ने वाले असर और उपायों के बारे में जान सकते हैं.
स्पष्ट केतु के गोचर का सही समय
2 / 6'स्पष्ट केतु' को कुंडली में केतु ग्रह की सटीक स्थिति यानी अंश और भाव से संबोधित किया जाता है. इस बार 20 अप्रैल 2026 को स्पष्ट केतु मघा नक्षत्र में गोचर यानी प्रवेश करेंगे. बता दें कि ये बड़ी ज्योतिषीय घटना दोपहर में करीब 1 बजकर 40 मिनट पर घटेगी.
गुरु ग्रह के गोचर का सही समय
3 / 6गुरु यानी बृहस्पति देव को एक ग्रह भी माना जाता है, जो कि 20 अप्रैल को दोपहर में करीब 4 बजकर 43 मिनट पर गोचर करेंगे. हालांकि, इस बार गुरु पुनर्वसु नक्षत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे, जिसके स्वामी वो खुद हैं.
चंद्र ग्रह के गोचर का सही समय
4 / 620 अप्रैल 2026 को चंद्र ग्रह का सुबह 4 बजकर 34 मिनट के आसपास गोचर होगा, जिसका स्थान मिथुन राशि रहने वाला है. हालांकि, ये गोचर रोहिणी नक्षत्र में होगा, जिसके स्वामी चंद्रमा खुद हैं.
20 अप्रैल 2026 के आसपास इन 3 राशियों को होगा लाभ
5 / 6बता दें कि 20 अप्रैल 2026 को होने वाले स्पष्ट केतु के गोचर और गुरु-चंद्र के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि (Taurus), कर्क राशि (Cancer) और धनु राशि (Sagittarius) वालों को महालाभ होने की संभावना है. इस दौरान न सिर्फ अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे, बल्कि नए कामों में भी समय पर कामयाबी मिलेगी. इसके अलावा मेहनत और ईमानदारी का इनाम मिलने की संभावना है. यदि इस दौरान आप आध्यात्मिक यात्रा करते हैं तो वो कुशल मंगल रहेगी.
ग्रह गोचर के दौरान किए जाने वाले उपाय
6 / 620 अप्रैल 2026 को सोमवार है, जिस दिन आप सफेद और पीले रंग की चीजों का दान कर सकते हैं. इसके अलावा देवों के देव महादेव, चंद्र देव और गुरु ग्रह की पूजा करना व उन्हें समर्पित मंत्रों का जाप करना शुभ रहेगा. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)