Solar New Year 2026: आज बैसाखी से सोलर नववर्ष शुरू, अप्रैल 2027 से पहले इन 4 राशियों को होगा बड़ा लाभ
Solar Nav Varsh 2026: बैसाखी और मेष संक्रांति के साथ ही सोलर नववर्ष की शुरुआत हो जाती है. आज 14 अप्रैल 2026 को बैसाखी और मेष संक्रांति से सोलर नववर्ष का आरंभ हो गया है, जिसका समापन अप्रैल 2027 में होगा. चलिए अब जानते हैं मेष संक्रांति पर सूर्य गोचर के समय और सोलर नववर्ष की 4 लकी राशियों के बारे में.

आज 14 अप्रैल को देशभर में बैसाखी का महापर्व मनाया जा रहा है, जिसके साथ ही सोलर नववर्ष का आरंभ हो गया है. द्रिक पंचांग के अनुसार, जिस दिन सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में गोचर करते हैं, उस तिथि से सोलर नववर्ष शुरू हो जाता है. आज दोपहर से पहले सूर्य ग्रह का मेष राशि में गोचर होगा, जो कि ग्रहों के राजा की उच्च राशि भी है. वर्ष 2027 में अप्रैल माह में मेष संक्रांति पर इस सोलर नववर्ष का समापन होगा. यहां पर हम आपको सोलर नववर्ष 2026 की लकी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों को अगले साल से पहले महालाभ होने के योग हैं.
आज सूर्य गोचर का समय
2 / 6ज्योतिष गणना के अनुसार, आज 14 अप्रैल 2026 को बैसाखी के दिन सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर सूर्य गोचर होगा. इस बार ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर यानी प्रवेश करेंगे.
मेष राशि
3 / 6सोलर नववर्ष 2026 सूर्य की उच्च राशि मेष के जातकों के लिए शुभ रहेगा. जहां कुछ लोगों की नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा, वहीं कई लोग करियर में ऊंचा मुकाम अपनी मेहनत से हासिल करेंगे. इसके अलावा बीमारियां भी आपसे दूर रहेंगी.
मिथुन राशि
4 / 6बुध ग्रह के स्वामित्व वाली राशि मिथुन के जातकों के लिए सोलर नववर्ष नई खुशियां लेकर आया है. यदि आप किसी समस्या का लंबे वक्त से सामना कर रहे हैं तो वो दूर होगा. साथ ही बिगड़े काम भाग्य का साथ मिलने के कारण बनेंगे. इसके अलावा धन प्राप्ति के नए रास्ते नजर आएंगे.
सिंह राशि
5 / 6सोलर नववर्ष 2026 सिंह राशि के जातकों के लिए भी सकारात्मक रहेगा. यदि आप किसी चीज को पाने के लिए मेहनत करेंगे तो कामयाबी जरूर मिलेगी. इसके अलावा आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे.
धनु राशि
6 / 6मेष, मिथुन और सिंह के साथ-साथ धनु राशि वालों की भी कई इच्छाएं सोलर नववर्ष 2026 में पूरी होंगी. इसके अलावा आप बीमारियों की चपेट में आने से बचे रहेंगे और सभी काम समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे. साथ ही समाज में नई पहचान मिलेगी. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)