Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त से तनाव में रहेंगी वृषभ समेत ये 5 राशियां, सूर्य ग्रहण के दिन होगा चंद्र गोचर
Chandra Gochar On Surya Grahan 2026: साल 2026 का दूसरा व आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है, जिस दिन सुख-मन के दाता ग्रह चंद्रमा का भी नक्षत्र गोचर होगा. ऐसे में कुछ राशियां सूर्य ग्रहण के साथ-साथ चंद्र गोचर के अशुभ प्रभाव का भी सामना करेंगी. चलिए जानें 12 अगस्त 2026 को होने वाले चंद्र नक्षत्र गोचर के समय और प्रभाव आदि के बारे में.

ज्योतिष दृष्टि से भी सूर्य ग्रहण को खास माना जाता है, जिसका प्रभाव प्रत्येक राशि के जीवन पर पड़ता है. द्रिक पंचांग की गणना करें तो 12 अगस्त 2026 को इस साल का दूसरा व आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है, जिस दिन चंद्र ग्रह का भी नक्षत्र गोचर होगा. 12 अगस्त 2026 को सुबह 7 बजकर 59 मिनट पर मन, सुख, माता और मानसिक स्थिति के दाता ग्रह चंद्र का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर होगा. आज यहां पर आपको उन्हीं 5 राशियों के बारे में पता चलेगा, जिनके जातकों के लिए सूर्य ग्रहण के दिन होने वाला चंद्र गोचर सही नहीं रहेगा.
वृषभ राशि (Taurus)-
2 / 6पारिवारिक जीवन के सही से न चलने के कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा. साथ ही आलस आपके ऊपर हावी रहेगा. इसके अलावा जल्दबाजी में आप कोई गलत आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं.
मिथुन राशि (Gemini)-
3 / 6संभलकर वाहन न चलाने के कारण एक्सीडेंट हो सकता है. साथ ही कामकाज में अच्छा धन लाभ नहीं होगा, बल्कि जल्दबाजी में आप कोई गलत फैसला ले सकते हैं. इसके अलावा मुश्किल समय में परिवार वालों का सहयोग भी नहीं मिलेगा. ये भी पढ़ें- Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण और डबल नवपंचम योग का खतरनाक संयोग, वृषभ सहित 5 राशियों पर मंडरा रहे संकट के बादल
कन्या राशि (Virgo)-
4 / 6परिवार के लोगों के साथ घूमने जाना ठीक नहीं रहेगा क्योंकि आपको गंभीर चोट लग सकती है. साथ ही खर्च उम्मीद से ज्यादा होगा, जिसकी वजह से बजट बिगड़ जाएगा. संभावना है कि इस दौरान आपकी सैलरी भी समय पर नहीं आएगी.
धनु राशि (Sagittarius)-
5 / 6आलस की मात्रा अधिक रहने से कोई भी कार्य आप समय पर नहीं कर पाएंगे. साथ ही किसी से बेवजह विवाद होने के कारण आप बहुत बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं, जिसके चक्कर में धन भी अधिक खर्च होगा. ये भी पढ़ें- Numerology: बैंक अकाउंट नंबर में इन 3 अंक का होना शुभ, चुंबक की तरह खिंचा चला आता है पैसा!
मकर राशि (Capricorn)-
6 / 6शत्रु पक्ष के युवाओं पर हावी रहने से तनाव कम नहीं होगा, बल्कि सेहत ज्यादा बिगड़ सकती है. बता दें कि इस दौरान की गई व्यावसायिक यात्रा न सिर्फ बेकार रहेगी, बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी लाभदायक नहीं रहने वाली है. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)


















