Dwidwadash Drishti Yog: शुक्र-शनि की द्विद्वादश दृष्टि योग से चमकेगी किस्मत, इन 4 राशियों को मिलेगा पैसा, सुख और सफलता
Dwidwadash Drishti Yog: जब दो ग्रह एक-दूसरे से 30 डिग्री की दूरी पर स्थिति होते हैं तो इससे दोनों के बीच द्विद्वादश दृष्टि योग बनता है. इस योग के बनने से राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है.

Dwidwadash Drishti Yog: अब शुक्र और शनि के बीच इस द्विद्वादश दृष्टि योग का निर्माण हो रहा है. इन दोनों ग्रहों के बीच यह योग 4 अप्रैल 2026, दिन शनिवार की शाम को 6 बजकर 13 मिनट पर बन रहा है.
द्विद्वादश दृष्टि योग राशिफल
2 / 6शुक्र-शनि के बीच बन रहे इस द्विद्वादश दृष्टि योग से कई राशियों को लाभ होगा. यह योग वृषभ, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभ देना वाला होगा. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
वृषभ राशि
3 / 6वृषभ राशि के लोगों के लिए यह द्विद्वादश दृष्टि योग फलदायी होगा. आपको करियर में तरक्की मिल सकती है. धन की बढ़ोतरी होगी. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक संबंध बेहतर होंगे.
तुला राशि
4 / 6शुक्र-शनि का द्विद्वादश दृष्टि योग तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी होगा. कामकाज के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. आर्थिक मामलों में आपको तरक्की मिलेगी.
मकर राशि
5 / 6मकर राशि के लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. व्यापार में तरक्की करेंगे. किसी पुराने निवेश से तगड़ा धनलाभ हो सकता है.
कुंभ राशि
6 / 6कुंभ राशि के लोगों को इस शुभ योग से लाभ होगा. धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.