Lucky Zodiac Signs: आज शुक्र प्रदोष व्रत पर चंद्र गोचर, मेष सहित 5 राशियों के लिए तरक्की के रास्ते खुले

Chandra Gochar on Today Shukra Pradosh Vrat 2026: मन-सुख के दाता ग्रह चंद्र ने आज शुक्र प्रदोष व्रत के शुभ दिन नक्षत्र गोचर किया है. इस बार उनका गोचर भरणी नक्षत्र में हुआ है, जिसके स्वामी शुक्र देव हैं. यहां पर आप चंद्र ग्रह के इस गोचर के महत्व और शुक्र प्रदोष व्रत के दिन से इसके राशियों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में जानेंगे.

Lucky Zodiac Signs
1 / 6

आज 12 जून 2026 को देशभर में शुक्र प्रदोष व्रत रखा जा रहा है, जिस दिन का ज्योतिषीय महत्व भी है. दरअसल, आज सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर चंद्र ग्रह ने अश्विनी नक्षत्र से निकलकर भरणी नक्षत्र में गोचर यानी प्रवेश किया है. भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव हैं और आज का दिन सुख-सुविधाओं के दाता ग्रह शुक्र को ही समर्पित है. ऐसे में चंद्र ग्रह की ऊर्जा आज और बढ़ गई है, जिसका असर राशियों के जीवन पर भी देखने को मिलेगा. चलिए अब जानें आज से किन 5 राशियों के लोगों के लिए चंद्र गोचर के शुभ प्रभाव से तरक्की के नए रास्ते खुले हैं.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)-

मेष राशि (Aries)-2 / 6

यात्रा के दौरान कोई अनजान व्यक्ति आपकी बहुत ज्यादा सहायता कर सकता है. उम्मीद है कि इससे ट्रिप आसान बनेगी. साथ ही प्रभावशाली लोगों के साथ आपका उठना-बैठना बढ़ेगा. घर की स्थिति की बात करें तो उसमें सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. ये भी पढ़ें- Indra Yog 2026: जून में बना इन्द्र योग जुलाई में होगा खत्म, मिथुन समेत 3 राशियों की सुधरेगी सेहत-रिश्ते और आर्थिक स्थिति

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)-

कर्क राशि (Cancer)-3 / 6

रिश्तों में पहले से ज्यादा प्यार और अपनापन बढ़ेगा. साथ ही घर वालों के साथ छोटी दूरी की, लेकिन सुखद यात्रा पर जाने का योग है. इसके अलावा धन कमाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे.

तुला राशि (Libra)-

तुला राशि (Libra)-4 / 6

सही समय पर धन का उपयोग करने से भविष्य में बहुत तगड़ा लाभ होगा. साथ ही जीवनसाथी को मनपसंद चीज खरीद के देंगे. इसके अलावा सेहत में इस दौरान मामूली सुधार देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि (Aquarius)-

कुंभ राशि (Aquarius)-5 / 6

बिगड़े कामों को बनाने का मौका मिलेगा. साथ ही आर्थिक स्थिति में पहले से बहुत ज्यादा मजबूती आएगी. इसके अलावा भाग्य का साथ मिलने से लव लाइफ में स्थिति काफी सुधरेगी. ये भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2026: अधिकमास का शुक्र प्रदोष व्रत आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और भोलेबाबा को खुश करने के उपाय

मीन राशि (Pisces)-

मीन राशि (Pisces)-6 / 6

किसी को उधार दे रखा पैसा वापस मिल सकता है. साथ ही फिजूल खर्च के कम होने से बचत बढ़ेगी. सिंगल लोगों का रिश्ता माता-पिता के आशीर्वाद से इस दौरान तय हो सकता है. इसके अलावा कामकाजी लोगों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन