Kendra Drishti Yog: शुक्र-गुरु का अद्भुत संयोग बनाएगा धनवान, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Kendra Drishti Yog: शुक्र और गुरु ग्रह दोनों के संयोग से केंद्र दृष्टि योग का निर्माण हो रहा है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस योग के बनने से राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. शुक्र और गुरु के इस अद्भुत संयोग के बनने से 4 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

golden time.jpg
1 / 6
shukra guru kendra drishti yog benefits

Kendra Drishti Yog: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र और गुरु के इस केंद्र दृष्टि योग के बनाने से इन लाभकारी राशियों को धन, संबंधों और करियर के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी. इस शुभ योग के प्रभाव से 4 राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू होगा चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

शुक्र-गुरु के अद्भुत संयोग से इन्हें होगा लाभ

शुक्र-गुरु के अद्भुत संयोग से इन्हें होगा लाभ2 / 6

शुक्र और गुरु ग्रह 18 मार्च 2026, दिन बुधवार को रात 9 बजकर 36 मिनट पर एक-दूसरे से 90 डिग्री पर मौजूद होंगे. 90-डिग्री पर इन ग्रहों के स्थिति होने से शुभ केंद्र दृष्टि योग का निर्माण होगा. यह अत्यंत शुभ और राजयोगकारी होता है इससे धन, समृद्धि, और प्रेम के मामले में सफलता मिलती है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 6

वृषभ राशि के लोगों के लिए गुरु और शुक्र का केंद्र दृष्टि योग रिश्तों में मधुरता बढ़ाएगा. जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे. आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा.

तुला राशि

तुला राशि4 / 6

तुला राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन अच्छा होगा. कामकाज के लिहाज से समय आपके पक्ष में होगा. मेहनत का परिणाम मिलेगा. धनलाभ के मौके बनेंगे.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि5 / 6

शुक्र और गुरु का केंद्र दृष्टि राजयोग धनु राशि के लोगों के लिए अच्छा होगा. परिवार और दोस्तों के साथ संबंध अच्छे होंगे. काम के लिहाज से समय अच्छा रहने वाला है. आर्थिक तौर पर आपको लाभ होगा.

मीन राशि

मीन राशि6 / 6

मीन राशि के जीवन में सकारात्मकता आएगी. परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आप नया काम शुरू कर सकते हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन