Shukra Gochar: सूर्य के नक्षत्र कृत्तिका में जाएंगे शुक्र, इन 5 राशियों पर होगी सुख और धन की बरसात

Shukra Gochar: 16 अप्रैल 2026 की रात में शुक्र कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे मान-सम्मान, धन और करियर में प्रगति के योग बनेंगे। यह गोचर 27 अप्रैल तक रहेगा और 3 राशियों के लिए सुख-सुविधा और लाभ के संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Shukra-Gochar
1 / 8

विज्ञापन

सूर्य के नक्षत्र में शुक्र गोचर

सूर्य के नक्षत्र में शुक्र गोचर2 / 8

Shukra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि वे प्रेम, सुख, धन और भौतिक सुख-सुविधाओं को प्रभावित करते हैं। शुक्र जब सूर्य के नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो इससे मान-सम्मान, करियर में प्रगति और प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलने के योग बनते हैं। साथ ही, सूर्य के नक्षत्र में शुक्र का गोचर आत्मविश्वास, आकर्षण और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करता है।

विज्ञापन

शुक्र का कृत्तिका में प्रवेश

शुक्र का कृत्तिका में प्रवेश3 / 8

द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार 16 अप्रैल, 2026 की रात में 10:19 PM बजे सुख और वैभव के दाता ग्रह शुक्र भरणी नक्षत्र से निकलकर कृत्तिका नक्षत्र में गोचर करेंगे। कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य ग्रह हैं। इस नक्षत्र में वे 27 अप्रैल तक रहेंगे। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि शुक्र के इस गोचर से 5 राशियों के जातकों को सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है। इन राशियों के जातक सुख और धन के सागर में गोते लगा सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि (Aries)4 / 8

शुक्र का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर आपके लिए आर्थिक रूप से शुभ संकेत दे रहा है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। करियर में अचानक अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके फैसलों की सराहना होगी। रिश्तों में भी मिठास आएगी और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है। नई योजनाओं पर काम शुरू करने का यह सही समय है। मित्रों और सहयोगियों से पूरा साथ मिलेगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि (Taurus)5 / 8

यह गोचर आपके लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। धन संचय करने में आप सफल रहेंगे। पारिवारिक सहयोग से बड़े फैसले ले सकते हैं। वाहन या संपत्ति खरीदने का योग भी बन रहा है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि (Leo)6 / 8

शुक्र का यह गोचर आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा दिला सकता है। समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जो आगे चलकर लाभदायक साबित होगा। पदोन्नति के संकेत भी मिल सकते हैं। नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा। किसी महत्वपूर्ण परियोजना में सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)

तुला राशि (Libra)7 / 8

आपके लिए यह गोचर बेहद शुभ रहने वाला है। धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे। जीवन में सुख और सुविधा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। कला, सौंदर्य और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। साझेदारी में किए गए कार्य लाभ देंगे। दांपत्य जीवन में संतुलन और समझ बढ़ेगी। नई योजनाएं भविष्य में बड़ा लाभ दिला सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि (Sagittarius)8 / 8

आपके लिए यह समय तरक्की और नए अवसर लेकर आएगा। करियर में उन्नति के योग बनेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन आय भी संतुलन बनाए रखेगी। विदेश या दूर स्थान से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। नई स्किल सीखने का मौका मिलेगा। सामाजिक दायरा भी पहले से अधिक मजबूत होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन