Shukra Gochar: 8 मई से बुलंदियां छूएंगी ये 3 राशियां, शुक्र का मृगशिरा गोचर दिलाएगा सफलता और धन

Shukra Gochar: शुक्र का मृगशिरा नक्षत्र गोचर सुख, धन, प्रेम और करियर में नए अवसर लेकर आता है. यह गोचर 8 मई को होने वाला है, जो 3 राशियों के लिए आर्थिक मजबूती, सफलता और सामाजिक प्रभाव बढ़ाने वाला माना जा रहा है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Shukra-Gochar
1 / 6

विज्ञापन

मृगशिरा नक्षत्र में शुक्र गोचर

मृगशिरा नक्षत्र में शुक्र गोचर2 / 6

Shukra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र के नक्षत्र गोचर को इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि शुक्र सुख, प्रेम, ऐश्वर्य और भौतिक सुविधाओं के कारक ग्रह हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, मई 8, 2026, शुक्रवार को 09:51 पी एम बजे शुक्र का मृगशिरा में गोचर होगा. मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो ऊर्जा, साहस और कर्म के प्रतीक माने जाते हैं. जब शुक्र इस नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो व्यक्ति के भौतिक सुख और सक्रिय ऊर्जा का विशेष संतुलन बनता है.

विज्ञापन

शुक्र नक्षत्र गोचर का असर

शुक्र नक्षत्र गोचर का असर3 / 6

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, शुक्र के मृगशिरा गोचर से धन लाभ, करियर में नए अवसर और व्यापार में तेजी आने की संभावना बढ़ती है. रिश्तों में आकर्षण और मधुरता बढ़ती है, साथ ही सामाजिक प्रभाव भी मजबूत होता है. रचनात्मकता, कला और संचार से जुड़े कार्यों में सफलता मिलती है. 8 मई के इस शुक्र गोचर से 3 राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि (Aries)4 / 6

शुक्र का मृगशिरा गोचर आपके लिए आर्थिक और करियर दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. व्यापार करने वालों को नए सौदे और लाभकारी अवसर मिल सकते हैं. रिश्तों में आकर्षण और समझदारी बढ़ेगी. सामाजिक जीवन में आपकी पहचान मजबूत होगी. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं. यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि (Taurus)5 / 6

इस गोचर के प्रभाव से आपके जीवन में स्थिरता और प्रगति दोनों देखने को मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन संचय के अवसर बढ़ेंगे. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं. परिवार में सुख-शांति और सहयोग का माहौल रहेगा. आपकी निर्णय क्षमता मजबूत होगी और सही दिशा में प्रयास सफल होंगे. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव महसूस होगा.

तुला राशि (Libra)

तुला राशि (Libra)6 / 6

शुक्र का यह गोचर आपके लिए विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता है क्योंकि यह रचनात्मकता और संचार को मजबूत करेगा. नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे. आपकी वाणी और व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग प्रभावित होंगे. आय में वृद्धि के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा. रिश्तों में सुधार आएगा और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन