Shan Rise: जागृत हुए शनिदेव, इन 5 राशियों को अब नहीं रहेगी दिक्कत, मिलेगा काम का रिवार्ड

Shan Rise: 22 अप्रैल सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर शनि देव का उदय हो चुका है, जिससे अब कर्मों का असर तेज होने आसार हैं और इससे रुके हुए कामों में तेजी आने के योग बने हैं। आइए जानते हैं, किन 5 भाग्यशाली राशियों को सबसे अधिक लाभ होगा?

Shani-dev
1 / 7

विज्ञापन

शनि उदय का राशियों पर असर

शनि उदय का राशियों पर असर2 / 7

Shan Rise: ज्योतिष की दुनिया में शनि को कर्मों का असली हिसाब-किताब करने वाला ग्रह माना जाता है। यह वही शक्ति है जो मेहनत को रिजल्ट में बदलती है। जब शनि मजबूत होते हैं, तो लाइफ में स्ट्रगल का मतलब सफलता की सीढ़ी बन जाता है। अभी तक शनि अस्त अवस्था में थे, लेकिन 22 अप्रैल की सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर शनि का उदय हो चुका है। अब इनकी एनर्जी और भी पावरफुल हो गई है, जिससे जीवन के कई क्षेत्रों में बड़ा बदलाव महसूस होगा। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, शनि के उदय के बाद 5 राशियों के लिए यह समय गेम चेंजर साबित हो सकता है। जहां रुके हुए काम फिर से स्पीड पकड़ेंगे, वहीं करियर, बिजनेस और फाइनेंस में नए मौके सामने आएंगे। मेहनत करने वालों के लिए यह समय रिवॉर्ड मोड ऑन जैसा है। बस सही दिशा, धैर्य और फोकस के साथ आगे बढ़ना होगा, क्योंकि अब शनि सीधे आपके कर्मों का रिजल्ट देने वाले हैं।

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि (Taurus)3 / 7

शनि का उदय आपके लिए स्थिरता और सुधार का समय लेकर आ रहा है। लंबे समय से जो काम धीमी गति से चल रहे थे, अब उनमें तेजी आएगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे मजबूती आने लगेगी। नौकरी में आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी के संकेत बन रहे हैं। बिजनेस में भी नए अवसर मिल सकते हैं। बस खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि (Leo)4 / 7

आपके लिए यह समय आत्मविश्वास और पहचान को मजबूत करने वाला है। शनि का प्रभाव अब आपके काम को सही दिशा दे रहा है। लंबे समय से चल रही परेशानियां कम होने लगेंगी। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो आगे चलकर बड़ा फायदा देंगी। फाइनेंस में सुधार के योग बन रहे हैं। मेहनत अब रंग लाएगी और आपकी छवि पहले से ज्यादा मजबूत होगी।

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि (Virgo)5 / 7

आपके लिए यह समय मेहनत का सही फल देने वाला साबित हो सकता है। शनि अब आपके काम को सही दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे होने लगेंगे। करियर में स्थिरता और नए मौके दोनों मिल सकते हैं। ऑफिस में आपकी बातों को महत्व मिलेगा। बिजनेस में भी लाभ के योग बन रहे हैं। धैर्य और फोकस बनाए रखना आपके लिए सबसे बड़ा फायदा देगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि (Capricorn)6 / 7

शनि का उदय आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आ रहा है। रुके हुए काम अब तेजी से आगे बढ़ेंगे। करियर में जो अवसर पहले हाथ से निकल रहे थे, अब दोबारा मिल सकते हैं। मेहनत का सीधा रिजल्ट देखने को मिलेगा। नौकरी में स्थिरता बढ़ेगी और बॉस के साथ तालमेल बेहतर होगा। बिजनेस में भी पुराने अटके सौदे पूरे होने के संकेत हैं। बस जल्दबाजी से बचकर फैसले लेना जरूरी रहेगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि (Aquarius)7 / 7

शनि का उदय आपके लिए काफी शुभ साबित हो सकता है क्योंकि शनि आपके स्वामी भी हैं। अब लाइफ में रुकावटें धीरे-धीरे खत्म होंगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए अवसर सामने आएंगे। करियर में ग्रोथ के संकेत साफ दिख रहे हैं। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। बिजनेस करने वालों को बड़ा फायदा मिल सकता है। सही दिशा में किया गया प्रयास आपको आगे लेकर जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन