Lucky Zodiac Signs: 17 अप्रैल तक इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि, करियर-कारोबार में उन्नति के योग
Lucky Zodiac Signs: शनि ग्रह 21 मार्च दिन शनिवार को नक्षत्र पद गोचर कर चुके हैं. शनि ग्रह ने उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के तीसरे पद में गोचर किया है. शनि का यह गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी रहेगा.

Lucky Zodiac Signs: शनि ग्रह 21 मार्च को शाम 4 बजे उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के तीसरे पद में गोचर कर गए थे. अभी वह इसी पद में 17 अप्रैल तक विराजमान रहेंगे. यह समय कई राशियों के लिए अच्छा होगा.
शनि नक्षत्र पद गोचर राशिफल
2 / 6शनि ग्रह अब 17 अप्रैल 2026, दिन शुक्रवार की शाम को 4 बजकर 5 मिनट पर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के चौथे पद में प्रवेश करेंगे. शनि के इस नक्षत्र पद गोचर से कई राशियों पर प्रभाव होगा.
शनि गोचर लकी राशियां
3 / 6इस बीच शनि का उत्तरा भाद्रपद के तृतीय पद में गोचर करना तीन राशियों के लिए लाभकारी होगा. इससे मेष, कन्या और कुंभ राशि के लोगों को लाभ मिलेगा. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
मेष राशि
4 / 6कर्मफल दाता शनि ग्रह का नक्षत्र पद गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा. मेष राशि वालों के अटके हुए काम पूरे होंगे. आय के नए स्रोत बनेंगे और इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. करियर में तरक्की के योग बनेंगे.
कन्या राशि
5 / 6कन्या राशि वालों की लाइफ में शनि के गोचर से बड़ा बदलाव आएगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं. आर्थिक मामलों में आपको तरक्की मिलेगी.
कुंभ राशि
6 / 6कुंभ राशि के स्वामी शनि का नक्षत्र पद गोचर करना कुंभ राशि के लिए अच्छा होगा. कुंभ राशि वालों की कमाई बढ़ेगी. करियर में तरक्की करेंगे और नए अवसर प्राप्त होंगे. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.