Shani & Chandra Grah in Meen: आज मीन राशि में फिर शनि से मिलेंगे चंद्र, इन 5 राशियों को होगा लाभ और मिलेगा सुकून

Shani & Chandra Grah in Meen rashi: काफी समय बाद आज 12 मई 2026 को शनि महाराज से मीन राशि में चंद्र देव मिलेंगे, जिसे ज्योतिष शास्त्र में युति कहा जाता है. चलिए जानते हैं आज किस समय ये युति बनेगी और कब तक प्रभावी रहेगी. साथ ही इस युति से किन 5 राशियों को लाभ होगा, इस बारे में आप यहां पर जानेंगे.

Shani & Chandra Grah in Meen
1 / 6

साल 2025 से ही शनि महाराज मीन राशि में हैं, जहां पर वह अभी और काफी समय रहेंगे. हालांकि, इस बीच समय-समय पर उनकी कई ग्रहों संग युति बनी है और बनेगी. खासकर, चंद्र ग्रह के साथ सबसे ज्यादा उनका मिलन होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 12 मई 2026 को शाम में 7 बजकर 24 मिनट पर चंद्र मीन राशि में गोचर करेंगे और शनि के साथ युति बनाएंगे, जो कि 14 मई 2026 की रात 10 बजकर 33 मिनट तक प्रभावी रहेगी. इस दौरान कौन-सी 5 राशियों के जातक सुकून के पल बिताएंगे, इस बारे में चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि2 / 6

परिवार वालों के साथ मन की बात करने से खुशी मिलेगी. इसके अलावा व्यापारिक समस्याओं का समाधान होगा. साथ ही लंबे समय से किसी दोस्त के पास अटका धन आपको मिल सकता है.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि3 / 6

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने से गलत संगत में फंसने से बचे रहेंगे. कई साल पहले साझेदारी में ली गई भूमि से अब आपको लाभ होगा. साथ ही घरवालों की जरूरतों को पूरा आप करेंगे.

तुला राशि

तुला राशि4 / 6

आवास की समस्याओं का हल होगा. साथ ही जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी. इस दौरान आप देश से बाहर घूमने जाने का भी प्लान कर सकते हैं. इसके अलावा गंभीर बीमारी का सही समय पर इलाज होगा.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि5 / 6

आर्थिक तंगी का हल मिलने के कारण मन में संतोष रहेगा. साथ ही विदेश जाने की योजना बनेगी, जो कि जल्द ही सफल भी होगी. इसके अलावा बच्चों का पढ़ाई में मन अच्छा लगेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

आर्थिक मामलों पर ध्यान देने से आप किसी बड़ी मुसीबत में फंसने से बच जाएंगे. साथ ही कानूनी विवाद खत्म होगा. इसके अलावा वाहन सुख मिलना संभव है, लेकिन इसके लिए भागदौड़ अधिक करनी होगी. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन