Saturn Moon Conjunction: शनि-चंद्र की युति से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, बार-बार मिलेंगे धन कमाने के मौके
Shani Chandra Yuti 2026: शनि और चंद्र दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रह हैं, जिनका साथ आना एक अद्भुत संयोग है. 12 मई 2026 को एक बार फिर शनि और चंद्र साथ में मीन राशि में स्थित होंगे, जिस घटना को ज्योतिष शास्त्र में युति कहा जाता है. यहां पर आप शनि-चंद्र की युति के सही समय और इससे प्रभावित राशियों के बारे में जानेंगे.

12 मई 2026 को शाम में 7 बजकर 24 मिनट से करीब दो दिन तक शनि और चंद्र ग्रह की युति प्रभावी रहेगी. दो ग्रहों की महाशक्तिशाली ये युति मीन राशि में बनने वाली है, जिससे राशियों के रिश्ते, इनकम, संपत्ति, सेहत और जीवन के अन्य पहलुओं पर सकारात्मक और नकारात्मक असर होने के योग हैं. आज हम आपको उन 5 लकी राशियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें शनि और चंद्र की युति से लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं.
मेष राशि
2 / 6बिजनेस में नए साझेदारों से लाभ होगा. इसके अलावा कुछ जरूरी कामों के पूरा होने से संतोष का अनुभव होगा. बता दें कि सिंगल लोगों को प्रवास के दौरान हमसफर भी मिल सकता है.
कर्क राशि
3 / 6घर वालों के साथ नए यादें बनाने का मौका मिलेगा. घर में आपकी बातों को सुना जाएगा और सम्मान मिलेगा. इसके अलावा पैसों की कमी समय के साथ दूर होगी.
तुला राशि
4 / 6इनकम में अच्छा-खासा उछाल आएगा. साथ ही साझेदारों से संबंध मजबूत होंगे. इसके अलावा बड़े-बुजुर्गों को दवाइयों से छुटकारा मिलेगा.
धनु राशि
5 / 6आप पहले से ज्यादा अपने अंदर कॉन्फिडेंस महसूस करेंगे. साथ ही कुछ जरूरी कार्यों को पूरा करेंगे. इसके अलावा कमर दर्द से मुक्ति मिलेगी.
कुंभ राशि
6 / 6परिजनों के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी, जिसका फैसला सबके हित में आएगा. इस दौरान आपको सामाजिक रूप से मान-सम्मान मिलेगा. साथ ही धन कमाने के मौके मिलेंगे. (All Image Credit- Social Media & AI Gemini) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)