Samudrik Shastra: चेहरे की इस खास लक्षण वाली महिलाएं जीती हैं विलासितापूर्ण जीवन, मिलता है मान-सम्मान

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार महिलाओं के चेहरे के कुछ विशेष लक्षण शुभ माने जाते हैं, जो सौंदर्य के साथ सुख, समृद्धि और विलासितापूर्ण जीवन का संकेत देते हैं तथा उन्हें मां-सम्मान भी मिलता है। जानिए क्या हैं, ये संकेत?

women-face-signs
1 / 11

विज्ञापन

खास लक्षण वाली महिलाएं

खास लक्षण वाली महिलाएं2 / 11

Samudrik Shastra: भारतीय परंपरा में सामुद्रिक शास्त्र को व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जोड़कर देखा जाता है। खासकर महिलाओं के चेहरे के कुछ संकेतों को बेहद शुभ माना गया है। कहा जाता है कि ये लक्षण केवल सौंदर्य ही नहीं, बल्कि सुख, समृद्धि और सामाजिक सम्मान की ओर भी इशारा करते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये विशेष शारीरिक लक्षण जो भविष्य और स्वभाव के बारे में बताते हैं?

विज्ञापन

सौभाग्य और आत्मविश्वास का सूचक है माथा

सौभाग्य और आत्मविश्वास का सूचक है माथा3 / 11

चौड़ा और साफ माथा सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। माथे के बीच तिल होने पर व्यक्ति आत्मविश्वासी और समाज में पहचान बनाने वाला माना जाता है। ऐसे लोग निर्णय क्षमता में मजबूत होते हैं।

आंखें हैं शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक

आंखें हैं शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक4 / 11

बड़ी, साफ और हिरण जैसी आंखें शुभ मानी जाती हैं। आंखों की चमक और गहराई को परिवार में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है।

विज्ञापन

नाक है वैभव और धन आकर्षण का संकेत

नाक है वैभव और धन आकर्षण का संकेत5 / 11

सुडौल और थोड़ी लंबी नाक राजसी जीवन का प्रतीक मानी जाती है। नाक के पास या टिप पर तिल को धन और समृद्धि आकर्षित करने वाला संकेत कहा गया है।

प्रेम और आकर्षण का प्रतीक हैं होंठ

प्रेम और आकर्षण का प्रतीक हैं होंठ6 / 11

गुलाबी और मुलायम होंठ मिलनसार स्वभाव और प्रेमपूर्ण जीवन का संकेत देते हैं। ऊपरी होंठ पर तिल व्यक्ति के आकर्षण और सुख-सुविधाओं से जुड़े जीवन को दर्शाता है।

विज्ञापन

दांत देता हैं सम्मान का संकेत

दांत देता हैं सम्मान का संकेत7 / 11

सफेद और एक समान पंक्ति में सजे दांत अच्छे सामाजिक स्तर और सम्मान का प्रतीक माने जाते हैं। इन्हें संतुलित और शिष्ट व्यक्तित्व से जोड़ा जाता है।

गाल हैं खुशहाली और स्वभाव की पहचान

गाल हैं खुशहाली और स्वभाव की पहचान8 / 11

गोल और गुलाबी गाल सुख और सौभाग्य का संकेत हैं। दाएं गाल पर तिल वैभव और निष्ठा, जबकि बाएं गाल पर तिल अध्यात्म की ओर झुकाव दर्शाता है।

विज्ञापन

ठुड्डी है शांति और स्थिरता का प्रतीक

ठुड्डी है शांति और स्थिरता का प्रतीक9 / 11

ठुड्डी पर तिल को शांत और स्थिर स्वभाव का संकेत माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में सुख-सुविधाएं मिलने वाला बताया जाता है।

गर्दन दर्शाता है ऐश्वर्य

गर्दन दर्शाता है ऐश्वर्य10 / 11

लंबी और सुडौल गर्दन को वैभव और आकर्षण का प्रतीक माना जाता है। गले की तीन रेखाएं वैवाहिक सुख और संतुलित जीवन से जोड़ी जाती हैं।

विज्ञापन

सुख का आधार है वाणी

सुख का आधार है वाणी11 / 11

मधुर और कोमल वाणी को अत्यंत शुभ माना गया है। कोयल जैसी आवाज घर में सुख, शांति और सकारात्मक वातावरण का संकेत देती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन