Rashifal 6 May 2026: लाभ या हानि, कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 6 May 2026: आज 6 मई 2026 दिन बुधवार को चतुर्थी तिथि है. आज का दिन ग्रहों और नक्षत्रों के संयोग से कैसा रहेगा इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज 6 मई 2026 का सभी 12 राशियों का राशिफल.

RASHIFAL.jpg (1)
1 / 13
Rashifal 6 May 2026 today horoscope

Rashifal 6 May 2026: द्रिक पंचांग के मुताबिक, 6 मई 2026 को ज्येष्ठ माह की चतुर्थी तिथि है. ज्येष्ठ चतुर्थी तिथि पर मूल और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. सिद्ध और साध्य योग बन रहा है. इसके अलावा करण की बात करें तो बालव, कौलव और तैतिल करण रहने वाला है. ग्रह और नक्षत्र के प्रभाव से आपका दिन कैसा रहेगा इसके बारे में जानने के लिए पढ़ें 6 मई 2026 बुधवार का राशिफल.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 13

मेष राशि वालों की सेहत अच्छी रहेगी. आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं. दोस्तों के जरिए आपको लाभ मिलेगा. आपका मन शांत रहेगा. हालांकि, जीवनसाथी के साथ तनाव बढ़ सकता है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 13

घर में किसी चीज के खराब होने के कारण धन खर्च हो सकता है. आप आराम के लिए कीमती समय को बर्बाद कर सकते हैं. ऐसा करने से बचें. तनाव के कारण सेहत खराब हो सकती है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 13

किसी को पैसे उधार देने से बचें. उधारी के कारण आपके पैसे डूब सकते हैं. अपने काम को समय पर पूरा करें. आप जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 13

भविष्य में आर्थिक लाभ के लिए आप धन की बचत करें. आपकी अचानक से किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. जीवनसाथी के साथ दिल की बातें कर सकते हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि6 / 13

आप अचानक से खर्चे के कारण परेशान हो सकते हैं. आप शाम दोस्तों के साथ बिता सकते हैं. किसी नए काम को करने से पहले अनुभवी की सलाह लें. जीवनसाथी से तोहफा मिल सकता है.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि7 / 13

आप परेशान और उदास हैं तो जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं. पार्टनर के साथ शाम को घूमने के लिए जा सकते हैं. उत्साह के साथ काम करें.

तुला राशि

तुला राशि8 / 13

तुला राशि वालों को आर्थिक तौर पर लाभ होगा. आपको बड़े लोगों से मदद मिलेगी. आपका जीवनसाथी तारीफ कर सकता है. इससे आपका मन प्रसन्न होगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि9 / 13

वृश्चिक राशि के लोगों को घर में विवाद के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. कामकाज के मामले में आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है. अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है.

धनु राशि

धनु राशि10 / 13

धनु राशि के लोगों को माता के पक्ष से धनलाभ हो सकता है. आपके लिए समय अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ पर्याप्त समय बिता सकेंगे.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि11 / 13

मकर राशि के लोग जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं. आपको परिवार के सदस्यों की मदद मिल सकती है. यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में निजता रखें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि12 / 13

कुंभ राशि के लोग काम के कारण परेशान रह सकते हैं. आपको मनपसंद का काम मिल सकता है. इससे आपका मन प्रसन्न होगा. जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास करेगा.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि13 / 13

मीन राशि के लोग दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं. आपको हानि हो सकती है. जीवनसाथी के साथ रिश्ता बेहतर होगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन