Rashifal 30 April 2026: शुभ या अशुभ, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन? पढ़ें 30 अप्रैल का राशिफल

Rashifal 30 April 2026: आज 30 अप्रैल 2026 गुरुवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. इसके साथ ही नरसिंह जयंती का पर्व है. सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 30 अप्रैल 2026 का राशिफल.

30 Rashifal.jpg
1 / 13
Rashifal 30 April 2026 today horoscope

Rashifal 30 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 30 अप्रैल 2026 को चित्रा और स्वाती नक्षत्र रहेगा. वज्र और सिद्धि योग का निर्माण होगा. इसके साथ ही गर, वणिज और विष्टि करण रहेगा. इन सभी के साथ ही नरसिंह जयंती मनाई जाएगी. आज का दिन ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से जान सकते हैं. आज का राशिफल जानने के लिए यहां पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 13

आपको दूसरों की बुराई करने के कारण खुद आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है. ऐसे में आप किसी पर कोई टिप्पणी करने से बचें. आर्थिक तौर पर लाभ हो सकता है. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 13

किसी कारण से आपका धन खर्च बढ़ सकता है. इसके कारण आप परेशान रह सकते हैं. अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें. वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है. इसके कारण रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 13

मिथुन राशि वाले लोग अच्छी सेहत के लिए योगा और व्यायाम करें. पैसों की कमी के कारण घर में कलह हो सकती है. करीबी दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं. जीवनसाथी की सेहत खराब होने से काम प्रभावित हो सकता है.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 13

कर्क राशि के लोग लंबे समय के लिए निवेश करने से बचें. जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है. आप कड़ी मेहनत करें इसका फल जरूर मिलेगा. दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि6 / 13

पैसों के मामले में घर के सदस्यों से सलाह लें. इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है. प्यार में आपके हाथ निराशा लग सकती है. आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखें.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि7 / 13

संपत्ति में निवेश करने से आर्थिक लाभ हो सकता है. इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी. लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. जीवनसाथी से प्यार मिलेगा.

तुला राशि

तुला राशि8 / 13

तुला राशि वालों को सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है. आपने कोई निवेश किया था, तो इससे अब लाभ हो सकता है. धनलाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि9 / 13

किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें. इससे आपका भरोसा टूट सकता है. लव लाइफ के मामले में वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. वैवाहिक लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा.

धनु राशि

धनु राशि10 / 13

धनु राशि वालों के लिए जीवनसाथी की सेहत तनाव का कारण बन सकती है. सहकर्मियों के साथ काम करते समय चालाकी से रहने की जरूरत है. वैवाहिक तौर पर जीवन अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि11 / 13

मकर राशि वाले लोग प्यार के मामले में कोई फैसला जल्दबाजी में न लें. इसके कारण बाद में परेशान होना पड़ सकता है. आपकी जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है इसे बड़ा विवाद न बनने दें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि12 / 13

कुंभ राशि वालों को धनलाभ होने की संभावना है. मनोरंजन के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. आपको व्यापार से जुड़े लेन-देन के मामले में सावधान रहना होगा. जीवनसाथी के साथ दिन बिता सकते हैं.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि13 / 13

मीन राशि वालों की सेहत खराब हो सकती है. ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है. घर में किसी कारण से कलह हो सकती है. आप जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन