Rashifal 3 May 2026: आज कर्क-तुला समेत 6 राशियों को मिल सकती है कोई खुशखबरी, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Rashifal 3 May 2026: ग्रहों और नक्षत्रों का आज आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, इस बारे में आप दैनिक राशिफल के जरिए जान सकते हैं. यहां पर आप आज यानी 3 मई 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में जानेंगे, जिसमें दिन की संभावित घटनाओं की जानकारी दी गई है.

Rashifal 3 May 2026
1 / 13

द्रिक पंचांग के मुताबिक, 3 मई 2026 को त्रिपुष्कर योग, आडल योग, वरीयान योग और परिघ योग बन रहे हैं. साथ ही वृश्चिक राशि में चंद्र ग्रह गोचर करेंगे. अगर आप जानना चाहते हैं कि ग्रह गोचर और योग का आपके जीवन पर आज कैसा प्रभाव पड़ेगा तो उसके लिए पढ़ें 3 मई 2026, वार रविवार का राशिफल.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)-

मेष राशि (Aries)-2 / 13

यदि घर में पैसों की कमी चल रही है तो वो समस्या दूर होगी. नई जगह पर शिफ्ट होने के लिए दिन अच्छा है. उम्मीद है कि अब आप पहले से ज्यादा खुश और संतुष्ट रहेंगे.

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)-

वृषभ राशि (Taurus)-3 / 13

सोचे हुए काम के पूरा न होने से तनाव में रहेंगे. आपको बात-बात पर गुस्सा आएगा, जिसके कारण किसी से लड़ाई भी हो सकती है. इस दिन (3 मई 2026) आपको पैसों की कमी का भी सामना करना पड़ेगा.

मिथुन राशि (Gemini)-

मिथुन राशि (Gemini)-4 / 13

ऑफिस में कोई व्यक्ति आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेगा, जिसके कारण आपका आत्मविश्वास कमजोर होगा और आप कोई भी फैसला नहीं ले पाएंगे. हालांकि, खर्चा इस दिन (3 मई 2026) ज्यादा नहीं होगा और न ही तबीयत खराब रहेगी.

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)-

कर्क राशि (Cancer)-5 / 13

उम्मीद है कि इस दिन (3 मई 2026) सिंगल लोगों का घर बस जाएगा. जो लोग शादी के बंधन में बंध चुके हैं, उन्हें ससुराल वालों के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा. साथ ही मनचाही चीज को खरीदने से खुशी होगी.

सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि (Leo)-6 / 13

चोट लगने और बीमार रहने की इस दिन संभावना अधिक है. इसके अलावा परिवार का वातावरण सुखद न रहने के कारण आप तनाव में रहेंगे. आपको बता दें कि खर्चा भी इस दिन आपका अधिक होगा.

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)-

कन्या राशि (Virgo)-7 / 13

किसी घर वाले के चक्कर में आपका बहुत ज्यादा खर्चा हो सकता है. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले सिंगल लोगों को किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा. इसके अलावा सुखद यात्रा होगी.

तुला राशि (Libra)-

तुला राशि (Libra)-8 / 13

किसी नई जगह से धन की प्राप्ति हो सकती है. बता दें कि इस दिन (3 मई 2026) हर उम्र के जातकों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन घर का वातावरण सामान्य नहीं रहेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

वृश्चिक राशि (Scorpio)-9 / 13

उम्मीद है कि सिंगल लोगों के जीवन में प्यार का आगमन होगा. हालांकि, जिन लोगों की शादी को कई साल हो गए हैं, उनके रिश्ते में खटास बढ़ेगी. इसके अलावा घर का बजट खराब रहेगा.

धनु राशि (Sagittarius)-

धनु राशि (Sagittarius)-10 / 13

कोई पुराना शत्रु आपका काम बिगाड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. साथ ही घर वालों के साथ ज्यादा समय बिताएं और सेहत पर ध्यान दें.

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn)-

मकर राशि (Capricorn)-11 / 13

घर में यदि कोई व्यक्ति बीमार है तो उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है. इसके अलावा तमाम प्रयास करने के बाद भी इस दिन (3 मई 2026) बचत नहीं हो पाएगी. साथ ही भागदौड़ अधिक रहेगी.

कुंभ राशि (Aquarius)-

कुंभ राशि (Aquarius)-12 / 13

पूर्व में की गई गलतियों के कारण अब आप पछताएंगे. साथ ही लोगों की कड़वी बातें सुनने को मिलेंगी. इसके अलावा बिजनेस में अच्छा मुनाफा न होने के कारण तनाव में रहेंगे.

विज्ञापन

मीन राशि (Pisces)-

मीन राशि (Pisces)-13 / 13

युवाओं की मेहनत रंग लाएगी. करियर में मनचाही सफलता मिलेगी, लेकिन इस दौरान आप अपने घर वालों से दूर रहेंगे. इसके अलावा अकेलापन आपके ऊपर हावी रहेगा. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन