Rashifal 29 April 2026: सोने की तरह चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, पढ़ें 29 अप्रैल 2026 का राशिफल

Rashifal 29 April 2026: आज 29 अप्रैल 2026 बुधवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. सभी राशियों के लिए शुक्ल पक्ष त्रयोदशी का दिन कैसा रहेगा इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 29 अप्रैल 2026 का राशिफल.

29th RASHIFAL.jpg
1 / 13
Rashifal 29 April 2026 today horoscope

Rashifal 29 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 29 अप्रैल 2026 को हस्त और चित्रा नक्षत्र रहेगा. योग की बात करें तो हर्षण और वज्र योग का निर्माण होगा. इसके साथ ही कौलव, तैतिल और गर करण रहेगा. दिनभर की ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 13

मेष राशि वालों को घरेलू काम थका सकता है. तनाव के कारण आप परेशान हो सकते हैं. कारोबारियों को सावधान रहना होगा. साझेदारी के काम में नुकसान हो सकता है. जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 13

वृषभ राशि वालों को आर्थिक तौर पर लाभ होगा. आपको नए दोस्त मिल सकते हैं. नए दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं. वैवाहिक लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 13

मिथुन राशि वालों को निवेश से जुड़ा फायदा हो सकता है. आपके लिए निवेश करना अच्छा रहेगा. किसी आर्थिक काम-काज के लिए खुद से फैसला लें. वैवाहिक लोग लंबे समय से नाखुश हैं तो इनके जीवन में खुशियां आ सकती हैं.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 13

कर्क राशि के जातकों को किसी करीबी की सलाह से आर्थिक लाभ हो सकता है. जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपका तनाव बढ़ सकता है. आप जीवनसाथी के साथ समय गुजार सकते हैं इससे रिश्ता मजबूत होगा.

सिंह राशि

सिंह राशि6 / 13

सिंह राशि वालों का घरेलू तनाव दूर होगा. आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. आपको जीवनसाथी के कारण नुकसान हो सकता है. कोई अटका काम पूरा हो सकता है.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि7 / 13

घर में किसी प्रोग्राम के होने के कारण आपका धन खर्च हो सकता है. इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. भाग-दौड़ के कारण आपको परेशानी हो सकती है.

तुला राशि

तुला राशि8 / 13

आप सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं. हालांकि, बीमारी को लेकर निश्चिंत हो जाए. आप दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं. पैसों को सोच-समझकर खर्च करें. आपका जीवनसाथी नाराज हो सकता है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि9 / 13

वृश्चिक राशि वाले लोग हाथ खोलकर खर्च करना बंद करें. अधिक खर्च के कारण भविष्य में परेशानी हो सकती है. काम-काज के लिहास से आपके लिए दिन अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है.

धनु राशि

धनु राशि10 / 13

आर्थिक तौर पर आपको लाभ मिल सकता है. उपहार के लेन-देन के लिए दिन अच्छा है. जरूरतमंदों की मदद करने से आपको फायदा होगा. जीवनसाथी के साथ हुआ विवाद समाप्त होगा.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि11 / 13

मकर राशि वालों को आर्थिक तौर पर परेशान होना पड़ सकता है. घर में कोई मेहमान आ सकता है इससे आपका दिन अच्छा बीतेगा. कोई भी फैसला लेने से पहले जीवनसाथी से बात अवश्य करें. बिना सोच-विचार के कोई फैसला न लें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि12 / 13

कुंभ राशि वालों की कोई कीमती चीज चोरी हो सकती है. आपको अपने सामान का ध्यान रखना होगा. काम के कारण आप परेशान हो सकते हैं. खुली हवा में टहलकर मन को शांत कर सकते हैं.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि13 / 13

घर का कोई वरिष्ठ आपको पैसों की बचत को लेकर ज्ञान दे सकता है. आपका जीवनसाथी आपका ख्याल रखेगा. घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन