Rashifal 28 March 2026: मेष-मिथुन समेत इन राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, बढ़ेगा मुनाफा और पूरे होंगे जरूरी काम

Rashifal 28 March 2026: आज 28 मार्च 2026 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. चलिए जानते हैं ग्रह गोचर और योग आदि का आज शनिवार को 12 राशियों की जिंदगी पर कैसा असर होगा.

Rashifal 28 March 2026
1 / 13

द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज 28 मार्च 2026 को सुकर्मा योग, धृति योग, रवि योग और विडाल योग का निर्माण होगा, लेकिन किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा. यदि आप जानना चाहते हैं कि ये दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ आज 28 मार्च 2026 का राशिफल.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 13

निवेश के लिए ये दिन अच्छा है. हालांकि, पुराने सौदों से भी आपको अच्छा मुनाफा होगा. दिनभर सेहत बढ़िया रहेगी, लेकिन घर में क्लेश होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 13

पेट में दर्द की समस्या से पूरे दिन परेशान रहेंगे. धन भी इस दिन अधिक खर्च हो सकता है. अगर खुद वाहन चलाकर कार्यक्षेत्र जाते हैं तो एक्सीडेंट होने की संभावना रहेगी.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 13

धन कमाने का बेहतरीन मौका मिलेगा. रुके हुए कार्य भी इस दिन पूरे हो सकते हैं. हालांकि, सीने में जलन की समस्या रहेगी.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 13

अगर आप कोई नया काम या दिनचर्या से हटकर कुछ करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा है. नए संपर्कों से लाभ होगा और सेहत दिनभर ठीक रहेगी.

सिंह राशि

सिंह राशि6 / 13

मन के मुताबिक कार्य न होने से परेशान रहेंगे और वाणी में कड़वाहट रहेगी. किसी खास व्यक्ति से आपका इस दिन झगड़ा हो सकता है. इसके अलावा चोट लगने की भी संभावना है.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि7 / 13

पुराने रिश्तों को जोड़ने का मौका नहीं मिलेगा, बल्कि घर में तनाव का माहौल रहेगा. आर्थिक हानि भी इस दिन (28 मार्च 2026) आपको हो सकती है.

तुला राशि

तुला राशि8 / 13

अगर आपका खुद का कारोबार या दुकान है तो शनिवार के दिन मुनाफा बहुत अच्छा होगा. घर शिफ्ट करने के लिए ये दिन अच्छा है. हालांकि, कोई कीमती सामान टूट सकता है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि9 / 13

अगर कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो कुछ समय के लिए रुक जाएं. ग्रहों की स्थिति आपके लिए अनुकूल नहीं है. गले में दर्द की समस्या दिनभर रहेगी.

धनु राशि

धनु राशि10 / 13

कोई कीमती सामान खराब हो सकता है, जिसे सही कराने में अच्छा-खासा खर्चा होगा. आर्थिक लाभ 28 मार्च 2026 को आपको नहीं होगा, बल्कि सेहत ज्यादा खराब रहेगी.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि11 / 13

नई चीजों की खरीदारी के लिए दिन ठीक नहीं है. शनिवार के दिन आपको बहुत बड़ा घाटा हो सकता है. पैरों में दर्द की समस्या भी शाम के बाद रहेगी.

कुंभ राशि

कुंभ राशि12 / 13

पुराने विवादों को फिर से उछालना सही नहीं रहेगा. घर में तनाव का माहौल रहेगा. पैसे कमाने में इस दिन आपको सफलता नहीं मिलेगी, बल्कि खर्चा ज्यादा होगा.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि13 / 13

सही समय पर डॉक्टर को दिखाने से गंभीर बीमारी की चपेट में आने से बच जाएंगे. आर्थिक लाभ इस दिन आपको हो सकता है, लेकिन भागदौड़ अधिक रहेगी. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन