Rashifal 28 April 2026: मेष, मकर समेत इन 5 राशियों को होगा धनलाभ, पढ़ें 28 अप्रैल 2026 का राशिफल

Rashifal 28 April 2026: आज 28 अप्रैल 2026 मंगलवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. आज परशुराम द्वादशी है. सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 28 अप्रैल 2026 का राशिफल.

28th Rashifal .jpg
1 / 13
Rashifal 28 April 2026 today horoscope

Rashifal 28 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 28 अप्रैल 2026 मंगलवार को उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र रहेगा. व्याघात और हर्षण योग का निर्माण होगा. इसके साथ ही बव, बालव और कौलव करण रहेगा. दिनभर की ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 13

दिल के मरीजों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. आपको उम्मीद के अनुसार, धनलाभ नहीं होगा ऐसे में मन उदास हो सकता है. काम में मन लगाएं और खर्चों को कम करें. जीवनसाथी से तनाव हो सकता है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 13

वृषभ राशि वालों के लिए दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा. आप किसी पार्टी में खास शख्स से मिल सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. जीवनसाथी पर संदेह न करें वरना रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 13

मिथुन राशि के व्यापारियों को लाभ हो सकता है. व्यापार में मुनाफा होने से मन प्रसन्न रहेगा. आपको किसी पुराने निवेश के कारण नुकसान हो सकता है. आपकी लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा. पार्नटर के साथ समय बिता सकते हैं.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 13

तनाव के कारण आप परेशान हो सकते हैं. तनाव से बचने और मानसिक शांति के लिए उपाय करें. आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. छात्रों को पढ़ाई करने के लिए समय अच्छा रहेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि6 / 13

सिंह राशि वालों को पुरानी बीमारी के कारण परेशान होना पड़ सकता है. आपका बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. वैवाहिक लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि7 / 13

वित्तिय तौर पर कन्या राशि वालों के जीवन में सुधार आएगा. आप नए दोस्त बना सकते हैं. कामकाज के लिहास से आपके लिए समय अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं.

तुला राशि

तुला राशि8 / 13

तुला राशि वालों के जीवन में पैसों की तंगी के कारण तनाव बढ़ सकता है. आप सोच-समझकर खर्चा करें. वरना भविष्य में परेशान होना पड़ सकता है. आप मनपसंद काम को करने में अपना समय बिता सकते हैं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि9 / 13

घर का कोई बड़ा सदस्य खर्च करेगा. ऐसे में आपको खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है. जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा.

धनु राशि

धनु राशि10 / 13

धनु राशि वालों को आर्थिक नुकसान हो सकता है. सट्टेबाजी करने वाले लोगों को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है. आप किसी करीबी से मुलाकात कर सकते हैं.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि11 / 13

आपकी परेशानी का अंत होगा. आपका जीवनसाथी के साथ पैसों को लेकर झगड़ा हो सकता है. हालांकि, आपके लिए दिन अच्छा रहेगा. खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि12 / 13

धन से जुड़े किसी मामले के कारण आप परेशान हैं तो इसका समाधान हो सकता है. आपको धनलाभ होने की संभावना है. किसी बड़ी योजना में हिस्सा ले सकते हैं. आपके वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि13 / 13

मीन राशि वाले अधिक खर्च करने से बचें. इससे आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है. वैवाहिक लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन