Rashifal 27 March 2026: मेष, सिंह और मीन राशि वालों के लिए यादगार रहेगा आज शुक्रवार का दिन, पढ़ें 27 मार्च 2026 का राशिफल
Rashifal 27 March 2026: आज 27 मार्च 2026 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जिस दिन मां दुर्गा के अंतिम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. साथ ही कन्या पूजन करना शुभ होता है. इसके अलावा कल की तरह आज भी रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है. चलिए जानते हैं ग्रह गोचर और योग आदि का 12 राशियों की जिंदगी पर आज कैसा असर होगा.

द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज 27 मार्च 2026 को अतिगण्ड योग, सुकर्मा योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, आडल योग और विडाल योग रहेंगे. साथ ही ग्रह चंद्र का राशि और नक्षत्र गोचर होगा. अगर आप जानना चाहते हैं कि ये दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ आज 27 मार्च 2026 का राशिफल.
मेष राशि
2 / 13विवाहित जातक घर वालों के साथ यादगार समय बिताएंगे. सिंगल लोगों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा क्योंकि शादी के लिए रिश्ता आ सकता है. इसके अलावा दिनभर आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी.
वृषभ राशि
3 / 13आपके और आपके साथी के बीच प्यार बढ़ेगा. करियर में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिलेगा. आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहने से मानसिक तनाव दूर रहेगा.
मिथुन राशि
4 / 13किसी छोटी बात को लेकर जीवनसाथी से विवाद चल रहा है तो वो दूर होगा. त्वचा से जुड़ी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो घरेलू उपचार से आराम मिलेगा. शाम के बाद धन खर्च भी ज्यादा हो सकता है.
कर्क राशि
5 / 13विवाहित जातकों को शादी से पहले के दोस्तों से मिलकर खुशी मिलेगी. घर के बुजुर्गों की तबीयत में सुधार होगा. दोपहर के बाद रोजाना की तुलना में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी.
सिंह राशि
6 / 13विवाहित लोगों को पार्टनर की तरफ से भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा, जिससे वो किसी बड़ी परेशानी से आसानी से निकल जाएंगे. कामकाजी लोगों को अपने मेहनत का रिवॉर्ड इस दिन नहीं मिलेगा.
कन्या राशि
7 / 13रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने लव पार्टनर के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. मेहनत का फल नहीं मिलने से कारोबारियों का मन परेशान रहेगा. कमर दर्द की समस्या शाम के बाद आपको परेशान कर सकती है.
तुला राशि
8 / 13युवावर्ग कोई गलत फैसला ले सकते हैं, जिसका पछतावा लंबे वक्त तक होगा. इस दिन घर वालों से झगड़ा होने की भी संभावना है. हालांकि, पेट दर्द से राहत मिलेगी.
वृश्चिक राशि
9 / 13आपके काम का क्रेडिट कोई और ले जाएगा, जिसके कारण मूड खराब रहेगा. सिर में दर्द की समस्या दिनभर बनी रहेगी. धन हानि भी 27 मार्च 2026 को हो सकती है.
धनु राशि
10 / 13घर में किसी नए व्यक्ति के आने से खुशी का माहौल रहेगा. हालांकि, खर्चा ज्यादा होगा और भागदौड़ भी करनी पड़ेगी. इसके अलावा चोट लगने के 27 मार्च 2026 को योग हैं.
मकर राशि
11 / 13रोजाना की तरह काम करते हुए दिन व्यतीत हो जाएगा. अपने लिए समय नहीं मिलेगा, जिसके कारण स्वभाव चिड़चिड़ा और वाणी में कड़वाहट रहेगी. हालांकि, इस दिन आपको धन हानि नहीं होगी.
कुंभ राशि
12 / 13अगर आपकी अपने बहन या भाई से बोलचाल बंद है तो बातचीत फिर से शुरू नहीं होगी, बल्कि मनों में कड़वाहट ज्यादा बढ़ सकती है. आर्थिक स्थिति की बात करें तो वो 27 मार्च 2026 को ठीक रहेगी.
मीन राशि
13 / 13किसी शुभ कार्य को पूरा करने में लगे रहेंगे, जिसके चक्कर में धन भी अधिक खर्च हो सकता है. शाम के बाद घर का माहौल ठीक नहीं रहेगा. पुराने विवाद लड़ाई-झगड़े का कारण बन सकते हैं. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)