Rashifal 26 March 2026: आज इन 5 राशियों को होगा धन लाभ, मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें 26 मार्च का राशिफल
Rashifal 26 March 2026: आज 26 मार्च 2026, दिन गुरुवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. अष्टमी तिथि पर ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं? यहां पढ़ें 26 मार्च 2026, गुरुवार का राशिफल.

Rashifal 26 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 26 मार्च 2026, दिन गुरुवार को चैत्र माह की अष्टमी तिथि है. आज आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. शोभन और अतिगण्ड योग का निर्माण होगा. दिनभर ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं?
मेष राशि
2 / 13मेष राशि के जातकों को अपनी शराब पीने की आदत को छोड़ना होगा. इससे सेहत खराब होती है. आपका पैसा माता-पिता की सेहत पर खर्च हो सकता है. वैवाहिक जीवन आपके लिए अच्छा रहेगा.
वृषभ राशि
3 / 13घरेलू काम के तनाव के कारण मतभेद हो सकता है. अटके हुए किसी काम को लेकर परेशान हो सकते हैं. पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा. वैवाहिक जीवन में परेशानी हो सकती है.
मिथुन राशि
4 / 13मिथुन राशि वालों को पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी. वरना नुकसान हो सकता है. घर के छोटे सदस्यों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं. जीवनसाथी के साथ रिश्ता बेहतर रहेगा.
कर्क राशि
5 / 13किसी नई आर्थिक योजना से आप जुड़ सकते हैं. इसमें निवेश से पहले अच्छे से जान लें. आप घर के किसी सदस्य के साथ समय बिता सकते हैं. आपका वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा.
सिंह राशि
6 / 13आपको थकान महसूस हो सकते हैं. बेवजह पैसा खर्च हो सकता है. आपके घर कोई मेहमान आ सकते हैं. व्यस्त दिनचर्या से अपने लिए समय निकालें.
कन्या राशि
7 / 13कन्या राशि वालों के लिए शाम अच्छी होगी. आप खानपान का ध्यान रखें वरना सेहत खराब हो सकती है. फिजूलखर्च से बचें वरना आप इससे परेशान हो सकते हैं.
तुला राशि
8 / 13आपकी तबीयत में सुधार होगा. किसी को उधार देने से पहले उसके बारे में जांच लें. वरना आपका पैसा अटक सकता है. पार्टनर की ओर से खास तोहफा मिल सकता है.
वृश्चिक राशि
9 / 13वृश्चिक राशि वालों को अचानक से किसी स्रोत से धन लाभ हो सकता है. धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. सेहत का ध्यान रखें आप बीमार पड़ सकते है.
धनु राशि
10 / 13जीवनसाथी के साथ अपनी समस्याओं को साझा कर सकते हैं. एक-दूसरे के लिए समय निकालें. आपको घर में खुशी और सुकून महसूस होगा. आप अचानक से किसी यात्रा पर जा सकते हैं. आपका खर्च अधिक हो सकता है.
मकर राशि
11 / 13वित्तीय लेन-देन के लिए दिन अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ अपनापन महसूस करेंगे. आप खुद के लिए समय निकालें. वैवाहिक लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा.
कुंभ राशि
12 / 13कुंभ राशि वालों को अचानक से धन लाभ मिल सकता है. आप किसी प्रिय के साथ बाहर जा सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपके लिए तनाव बढ़ सकता है. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं.
मीन राशि
13 / 13मीन राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा. आप धन लाभ होने से अपने कर्ज चुका सकते हैं. आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी. घरेलू मोर्चे पर समय अच्छा रहेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.