Rashifal 26 April 2026: इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज रविवार का दिन, पढ़ें 26 अप्रैल 2026 का राशिफल

Rashifal 26 April 2026: आज 26 अप्रैल 2026 रविवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. वैशाक शुक्ल पक्ष दशमी का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 26 अप्रैल 2026 का राशिफल.

26 Rashifal .jpg
1 / 13
Rashifal 26 April 2026 today horoscope

Rashifal 26 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 26 अप्रैल 2026 दिन रविवार को मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. वृद्धि और ध्रुव योग का निर्माण होगा. इसके साथ ही तैतिल, गर और वणिज करण रहेगा. दिनभर की ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 13

मेष राशि के शादीशुदा लोगों को ससुराल पक्ष से धनलाभ हो सकता है. आपको अपने परिवार के लोगों को समय देना होगा. वरना उनका मन उदास हो सकता है. जीवनसाथी की मुस्कान से आपका मन खुश होगा. आपको शराब पीने से परहेज करना होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 13

वृषभ राशि के लोग हाथ पर हाथ रखकर बैठने की बजाय मेहनत करें. अच्छी सेहत के लिए योगा और व्यायाम करें. आपका कोई दोस्त उधार मांग सकता है. आप उधार देते हैं तो खुद पैसों के लिए परेशान हो सकते हैं. आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 13

आपके मन में पैसे कमाने की इच्छा है तो अपने इरादों को मजबूत रखें. जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. आप पैसे कमाने के लिए मेहनत करें. आप अपने काम को खत्म करके अपने लिए समय निकाल सकते हैं. वैवाहिक लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 13

आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा. आपको अचानक से मुनाफा मिल सकता है. आर्थिक तौर पर आपके लिए दिन अच्छा रहेगा. आप एकांत में समय बिता सकते हैं. जीवनसाथी के साथ प्रेम के साथ रहें वरना आपके रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं. काम के लिए जीवनसाथी पर दबाव न डालें.

सिंह राशि

सिंह राशि6 / 13

सिंह राशि के लोगों को अचानक से धनलाभ मिल सकता है. इससे आपकी आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी. आप अपना समय जरूरी कामों में लगाएं. फालतू में समय व्यर्थ करने से बचें. आप जीवनसाथी के साथ किसी होटल में जाकर खाना खा सकते हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि7 / 13

कन्या राशि के लोगों के लिए निवेश करना लाभकारी हो सकता है. आपको निवेश करने से लाभ मिलेगा. आपको किसी पुराने निवेश से भी धनलाभ हो सकता है. पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा. पुराने दोस्तों के साथ यादों को तरोताजा कर सकते हैं.

तुला राशि

तुला राशि8 / 13

तुला राशि वालों को तनाव हो सकता है. आप परिवार की मदद से तनाव को दूर कर सकते हैं. आपको धनलाभ के लिए संपत्ति में निवेश करना चाहिए. जीवनसाथी की ओर से तनाव के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि9 / 13

वृश्चिक राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. आपने किसी से उधार लिया है तो इसे वापस कर दें. वरना आपको परेशानी हो सकती है. आपका मन शांत रहेगा. घर से निकलकर बाहर हवा में टहल सकते हैं.

धनु राशि

धनु राशि10 / 13

धनु राशि वालों के माता-पिता की सेहत खराब हो सकती है. ऐसे में माता-पिता की सेहत पर खर्च हो सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. किसी दोस्त से अपने दुख को साझा कर सकते हैं.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि11 / 13

मकर राशि वालों को संतान की वजह से आर्थिक लाभ हो सकता है. इससे आपको खुशी मिलेगी. दोस्तों और परिवार के साथ समय बिता सकते हैं. प्रिय को पर्याप्त समय न देने के कारण रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि12 / 13

आप थकान को दूर करने के लिए आराम करें. खुद को फालतू खर्च करने से रोकें. वरना आपको पैसों को लेकर परेशानी हो सकती है. परिवार वालों के साथ समय बिता सकते हैं.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि13 / 13

पैसों की बचत करें आपके लिए पैसा भविष्य में काम आएगा. फिजूलखर्ची करने से बचना होगा. आप खाली समय में कोई किताब पढ़ सकते हैं. दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन