Rashifal 25 March 2026: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे धन लाभ के योग, पढ़ें 25 मार्च का राशिफल

Rashifal 25 March 2026: आज 25 मार्च 2026, दिन बुधवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी. ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशि के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं? पढ़ें 25 मार्च 2026 का राशिफल.

RASHIFAL.jpg_751a7b
1 / 13
Rashifal 25 March 2026 today horoscope

Rashifal 25 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 मार्च 2026, दिन बुधवार को चैत्र माह की सप्तमी तिथि है. आज मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र रहेगा. सौभाग्य और शोभन योग का निर्माण होगा. 25 मार्च को दिनभर ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 13

मेष राशि वालों को निवेश से लाभ हो सकता है. कमाई बढ़ने से मुनाफा होगा और खुशी मिलेगी. किसी प्रिय के साथ समय बिता सकते हैं. वैवाहिक जीवन आपके लिए अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि 3 / 13

सेहत और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए योग का सहारा ले सकते हैं. इससे आपको लाभ होगा. प्रॉपर्टी में निवशे करना आपकी लिए मुश्किल भरा हो सकता है. दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं.

मिथुन राशि

मिथुन राशि 4 / 13

फिजूलखर्ची कर रहे हैं तो आपको जरूरत पड़ने पर पैसों की अहमियत समझ आएगी. ऑफिस की परेशानियों के कारण मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 13

कर्क राशि वालों को आर्थिक लाभ हो सकता है. प्रेमी के साथ प्यार और मेलजोल अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं. परिवार को समय दें वरना वह शिकायत कर सकते हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि 6 / 13

सिंह राशि के लोगों को धन की बचत हो सकती है. कार्यक्षेत्र में किसी खास व्यक्ति से मिलना हो सकता है. छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा. जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि 7 / 13

कन्या राशि वालों के आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं. पैसे उधार लेने की नौबत आ सकती है. आप भाई-बहन से पैसे उधार ले सकते हैं. वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा.

तुला राशि

तुला राशि 8 / 13

तुला राशि वाले लोग धन की बचत करें. मुश्किल समय में धन ही आपके काम आएगा. आप दोस्तों के साथ शाम बिता सकते हैं. वैवाहिक लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि9 / 13

विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को धनलाभ हो सकता है. वृश्चिक राशि के लोग अपने जीवनसाथी के साथ शांत दिन बिता सकते हैं. बच्चे अपना समय खेलकूद में बिता सकते हैं.

धनु राशि

धनु राशि 10 / 13

धनु रासि वालों को पैसों से जुड़ी समस्या को झेलना पड़ सकता है. इस समस्या से निपटने के लिए आप पिता से सलाह लें. योजना बनाकर काम करें. जीवनसाथी के साथ आप प्यार भरा दिन बिताएं.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि 11 / 13

किसी समस्या के कारण आपको मानसिक तौर पर तनाव हो सकता है. आप कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे. आप अपने प्रिय लोगों को समय दें सकते हैं. जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा होगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि 12 / 13

कुंभ राशि के लोग निवेश कर रहे हैं तो अच्छे से सोच-समझकर पैसा लगाएं. नए काम को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. आज आपका जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि 13 / 13

घर की जरूरतों के अनुसार, आप कोई जरूरी सामान खरीद सकते हैं. इससे जीवनसाथी खुश हो सकता है. हालांकि, आर्थिक तौर पर परेशानी हो सकती है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन