Rashifal 23 January 2026: आज इन 3 राशियों को बसंत पंचमी पर मिलेगी गुड न्यूज, जानें आपके लिए कैसा रहेगा 23 जनवरी का दिन?

Rashifal 23 January 2026 (Today Horoscope): आज 23 जनवरी 2026 को देशभर में बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है. साथ ही आज माघ गुप्त नवरात्रि का 5वां दिन भी है, जो कि मां छिन्नमस्ता को समर्पित है. इसके अलावा शुक्रवार को चंद्र ग्रह का मीन राशि में गोचर होगा. चलिए अब जानते हैं कि ये दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा.

Rashifal 23 January 2026
1 / 14

विज्ञापन

2 / 14

मेष राशि: दिनभर आप किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे, जिस कारण आपको अपने लिए समय नहीं मिलेगा. इसके अलावा शाम के बाद आपकी तबीयत भी खराब हो सकती है.

विज्ञापन

3 / 14

वृषभ राशि: अपनी सुख-सुविधाओं पर आप थोड़ा खर्चा कर सकते हैं. पिता जी किसी बात को लेकर आपसे गुस्सा हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति 23 जनवरी 2026 को आपकी कमजोर रहेगी.

4 / 14

मिथुन राशि: घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण आपको 23 जनवरी 2026 को भागदौड़ अधिक करनी होगी. इसके अलावा बचत में भी कमी देखने को मिलेगी. लव लाइफ में परेशानियां शुक्रवार के दिन उत्पन्न हो सकती हैं.

विज्ञापन

5 / 14

कर्क राशि: जीवनसाथी संग संबंधों में मधुरता आएगी. जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है, उन्हें 23 जनवरी 2026 को अपना हमसफर मिल सकता है. आर्थिक स्थिति को लेकर आप तनाव में नहीं रहेंगे.

6 / 14

सिंह राशि: भाग्य का साथ मिलने के कारण जरूरी काम 23 जनवरी 2026 को पूरे होंगे. दिन खत्म होने से पहले आपको अपने माता-पिता से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. सेहत की बात करें तो वो ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी.

विज्ञापन

7 / 14

कन्या राशि: समय पर सभी काम पूरे होने से दिनभर कन्या राशि वालों का मूड बढ़िया रहेगा. दोपहर के समय आपको किसी दोस्त से कोई गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है. इसके अलावा 23 जनवरी 2026 को धन लाभ होने के भी चांस हैं.

8 / 14

तुला राशि: अविवाहित जातक किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं. उम्मीद है कि वो आपका हमसफर ही होगा. ऑफिस में अगर आपको किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो 23 जनवरी 2026 को उसका समाधान मिलेगा.

विज्ञापन

9 / 14

वृश्चिक राशि: जीवनसाथी का साथ मिलने से अविवाहित जातक 23 जनवरी 2026 को खुश रहेंगे. इसके अलावा पुराने किसी निवेश से बढ़िया मुनाफा होगा. ऑफिस में आपके काम की तारीफ होने के भी शुक्रवार को योग हैं.

10 / 14

धनु राशि: दिनभर आपके ऊपर आलस हावी रहेगा, जिस कारण जरूरी काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे. इसके अलावा सुख-सुविधा में भी कमी आएगी. नए अनुबंध हानि पहुंचा सकते हैं.

विज्ञापन

11 / 14

मकर राशि: सही समय पर फैसला लेने के कारण आप किसी बड़ी मुश्किल से बच जाएंगे. साथ ही कोई पुरानी मन में दबी हुई इच्छा 23 जनवरी 2026 को पूरी होगी. घरवालों के साथ समय बिताने का प्रातः काल में अच्छा खासा समय मिलेगा.

12 / 14

कुंभ राशि: दिन की शुरुआत किसी अशुभ खबर के साथ हो सकती है. सेहत की बात करें तो उसे लेकर भी परेशान ही रहेंगे. हाल के दिनों में जिन लोगों का विवाह हुआ है, उन्हें अपने जीवनसाथी को मनाने में सफलता नहीं मिलेगी.

विज्ञापन

13 / 14

मीन राशि: कोई गलत फैसला लेने के कारण पछताना पड़ेगा. आर्थिक हानि होने के भी 23 जनवरी 2026 को योग हैं. शुक्रवार को आपसे आपके घर वाले नाराज हो सकते हैं, जिन्हें मनाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी.

14 / 14

(All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन