Rashifal 22 April 2026: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, खुशियों भरा बीतेगा आपका दिन, पढ़ें 22 अप्रैल का राशिफल
Rashifal 22 April 2026: आज 22 अप्रैल 2026 बुधवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. इसके साथ ही रामानुज जयंती है और स्कन्द षष्ठी का व्रत रखा जाएगा. सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 22 अप्रैल 2026 का राशिफल.

Rashifal 22 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. अतिगण्ड और सुकर्मा योग का निर्माण होगा. इसके साथ ही कौलव, तैतिल और गर करण रहेगा. दिनभर की ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं?
मेष राशि
2 / 13मेष राशि वालों के लिए दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा. किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं. आपको भाग्य का साथ मिलेगा. जीवनसाथी आपकी ओर आकर्षित होगा.
वृषभ राशि
3 / 13वृषभ राशि के लोगों को निवेश करने से आर्थिक लाभ मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है. कारोबारी व्यापार को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर सकते हैं.
मिथुन राशि
4 / 13आप जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं. साझेदारी में काम करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कोई आपका फायदा उठा सकता है.
कर्क राशि
5 / 13कर्क राशि वालों को किसी कारण से तनाव हो सकता है. आप धन की बचत करने की कोशिश करेंगे लेकिन असमर्थ रहेंगे. आप काम से आराम लेकर जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं.
सिंह राशि
6 / 13सिंह राशि वालों को ऐसे लोगों से दूर रहना होगा जो पैसे उधार लेते हैं. इसके बाद वापस नहीं देते हैं. किसी को उधार देने से बचें. कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर फैसला लें.
कन्या राशि
7 / 13आप फिजूलखर्ची से बचें ऐसा करने से धन आपके काम आएगा. आप मेहनत करें मेहनत का फल जरूर मिलेगा. वैवाहिक जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
तुला राशि
8 / 13तनाव के कारण तुला राशि वालों का दिन बुरा बीतेगा. कामकाज में बदलाव के कारण आपको लाभ होगा. जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकता है. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहने वाला है.
वृश्चिक राशि
9 / 13वृश्चिक राशि के लोगों को ऐसे लोगों से दूर रहना होगा जो धन और समय को बर्बाद करते हैं. आपको अचानक से खुशखबरी मिल सकती है. वैवाहिक जीवन अच्छा बीतेगा.
धनु राशि
10 / 13आपके लिए दिन आत्मविश्वास से भरा हुआ रहेगा. पैसों की कमी के कारण आपको कोई काम बीच में अटक सकता है. शादीशुदा लोगों के लिए मुश्किल भरा समय रहेगा. रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है.
मकर राशि
11 / 13मकर राशि वालों को माता के पक्ष से धनलाभ हो सकता है. जीवनसाथी के कारण मन थोड़ा उदास हो सकता है. रिश्ते में तनाव के कारण नजदीकियां आ सकती हैं. आपको प्रेमी की बात सुननी होगी.
कुंभ राशि
12 / 13कोई आपसे उधार मांगता है तो उसे नजरअंदाज करें. उधारी देने के कारण आपका पैसा डूब सकता है. बेरोजगार लोगों को नौकरी के लिए मेहनत करने की जरूरत है. शादीशुदा लोगों की जिंदगी अच्छी बीतेगी.
मीन राशि
13 / 13मीन राशि वालों को मेहनत करने की जरूरत है. आपसे कोई प्यार का इजहार कर सकता है. आप व्यस्त दिन के बाद भी अपने परिवार के लिए समय जरूर निकालें. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.