Rashifal 21 April 2026: आज इन 5 राशियों को हो सकती है धन की हानि, यहां पढ़ें मेष से मीन तक सभी का राशिफल

Rashifal 21 April 2026: आज 21 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. इसके साथ ही शंकराचार्य और सूरदास जयंती है. सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 21 अप्रैल 2026 का राशिफल.

NEW RASHIFAL.jpg
1 / 13
rashifal 21 april 2026 today horoscope

Rashifal 21 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र रहेगा. शोभन और अतिगण्ड योग का निर्माण होगा. इसके साथ ही बव, बालव और कौलव करण रहेगा. दिनभर की ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 13

आपने किसी से उधार लिया है तो पैसा वापस देना पड़ सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. दोस्तों और परिवार के साथ समय बिता सकते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 13

सेहत का ध्यान रखें. आपको निवेश करने से लाभ मिलेगा. हालांकि, आप किसी अनजान शख्स की सलाह पर निवेश न करें. आपको जीवनसाथी की ओर से तोहफा मिल सकता है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 13

आपको संपत्ति के बिकने से धनलाभ हो सकता है. आपके लिए समय अच्छा रहेगा. करियर में तरक्की करेंगे. जीवनसाथी आपको खुश करने की कोशिश करेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 13

कर्क राशि के लोगों को दान-पुण्य करने से लाभ मिलेगा. आपको कई स्त्रोत से धनलाभ होगा. आप घर के अटके हुए काम को जीवनसाथी के साथ पूरे कर सकते हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि6 / 13

कार्यक्षेत्र में दबाव के कारण तनाव हो सकता है. अचानक से खर्चा बढ़ सकता है. मेहमान घर आ सकते हैं इससे आपका दिन अच्छा बीतेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि7 / 13

कन्या राशि के लोगों को तनाव हो सकता है. इसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आपको संतान पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है.

तुला राशि

तुला राशि8 / 13

आप धन की बचत करने में असफल हो सकते हैं. परिवार में किसी मेहमान के आने से जश्न का माहौल होगा. जीवनसाथी आपकी तारीफ करेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि9 / 13

आप नई चीजों को खरीद सकते हैं. आर्थिक तौर पर बेहतर महसूस करेंगे. शादीशुदा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. जीवनसाथी आपके ऊपर खास ध्यान देगा. आपका मन प्रसन्न रहेगा.

धनु राशि

धनु राशि10 / 13

धनु राशि वालों को निवेश करने से फायदा हो सकता है. लंबे समय का निवेश करने से अच्छा लाभ होगा. वैवाहिक लोगों के लिए जीवन अच्छा रहेगा. आप जीवनसाथी के साथ समय बिता सके हैं.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि11 / 13

आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो आपको पैसा वापस मिल सकता है. आप जीवनसाथी के साथ शाम बिता सकते हैं. सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि12 / 13

कोई पुराना कर्जा खत्म हो सकता है. इससे आपका मन प्रसन्न होगा. आपको अपनी पसंद का कोई काम मिल सकता है. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि13 / 13

आप निवेश कर सकते हैं. लेकिन पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य लें. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लेने की जरूरत है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन