Rashifal 20 April 2026: आज इन राशियों को रहना होगा सावधान! झेलना पड़ सकता है नुकसान, पढ़ें 20 अप्रैल 2026 का राशिफल

Rashifal 20 April 2026: आज 20 अप्रैल 2026, दिन सोमवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. इसके साथ ही संकर्षण चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. सभी राशियों के लिए कल का दिन कैसा रहेगा इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 20 अप्रैल 2026 का राशिफल.

20th Rashifal.jpg
1 / 13
Rashifal 20 April 2026 today horoscope

Rashifal 20 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र रहेगा. सौभाग्य और शोभन योग का निर्माण होगा. इसके साथ ही गर, वणिज, विष्टि और बव करण रहेगा. दिनभर की ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 13

आप दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं. आपका बेवजह धन खर्च हो सकता है. आप धन की बचत करें. जीवनसाथी को नजरअंदाज करना रिश्ते में तनाव का कारण बन सकता है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 13

वृषभ राशि के लोगों को संतान पक्ष की ओर से आर्थिक लाभ हो सकता है. इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. आप घर वालों को पर्याप्त समय जरूर दें. वैवाहिक तौर पर आपका दिन अच्छा नहीं बीतेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 13

आपको किसी बीमारी की वजह से परेशानी हो सकती है. सेहत का ख्याल रखें और खानपान के मामले में सावधान रहें. आप उधार चुका सकेंगे. कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए मेहनत करें.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 13

आपसे कोई पैसे उधार मांग सकता है. उधार देने से पहले विश्वास जरूर जांच लें. वरना आपको पैसा वापस मिलने में परेशानी होगी. करीबियों के साथ समय बिता सकते हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि6 / 13

सिंह राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें खुशखबरी मिल सकती है. रोजगार मिलने से मन खुश रहेगा. कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि7 / 13

आप तनाव से बचें. आपका दिन खुशनुमा रहेगा. आप किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. कोई आपसे प्यार का इजहार कर सकता है. शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा बीतेगा.

तुला राशि

तुला राशि8 / 13

तुला राशि वाले लोग आर्थिक योजना बनाकर काम करें. आप प्लान करके काम करेंगे तो इसमें सफलता मिलेगी. अपने पसंदीदा काम को करने में मन लगाएं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि9 / 13

वृश्चिक राशि वाले लोग शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती महसूस करेंगे. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा. घर के काम को संभालने की कोशिश करें.

धनु राशि

धनु राशि10 / 13

धनु राशि वालों को अटके हुए काम में सफलता मिलेगी. आपके खर्च बढ़ सकते हैं. आप बेकार का तनाव लेने से बचें. काम काम के कारण आप परेशान रह सकते हैं. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि11 / 13

मकर राशि वाले पैसों को लेकर परेशान हैं तो धन से जुड़ा मामले का समाधान हो सकता है. आप जीवनसाथी के साथ घूमने और खाने के लिए बाहर जा सकते हैं. सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि12 / 13

जीवनसाथी की वजह से तनाव का सामना करना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि13 / 13

आपकी कोई कीमती चीज चोरी हो सकती है. अपने सामान का ध्यान रखें. लंबे समय से काम में व्यस्त थे तो अब खाली समय मिल सकता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन