Rashifal 18 March 2026: आज अमावस्या के दिन किस राशि पर होगा कैसा असर? पढ़ें 18 मार्च 2026 का दैनिक राशिफल
Rashifal 18 March 2026: आज 18 मार्च 2026, दिन बुधवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रहेगी. अमावस्या पर ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशि के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा, इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. पढ़ें 18 मार्च 2026 का राशिफल.

Rashifal 18 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 18 मार्च 2026, दिन बुधवार को चैत्र माह की अमावस्या तिथि है. अमावस्या के दिन पूर्व भाद्रद और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रहेगा. शुभ और शुक्ल योग का निर्माण होगा. आज 18 मार्च को दिनभर ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं?
मेष राशि
2 / 13आप आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे. पैसों को लेकर झगड़ा हो सकता है लेकिन आप शांत स्वभाव के साथ इस मामले को संभाल लें. व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. पार्टनर से विवाद हो सकता है.
वृषभ राशि
3 / 13अपनी सेहत का ध्यान रखें. फिजूलखर्ची से बचें. वरना आपको भविष्य में परेशान होना पड़ सकता है. आपके घर कोई करीबी आ सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे.
मिथुन राशि
4 / 13मिथुन राशि के लोग दान-पुण्य का काम कर सकते हैं. व्यापारियों को मुनाफा होगा इससे आपके चेहरे पर मुस्कान आएगी. प्रेम संबंध के लिहाज से दिन खूबसूरत रहेगा.
कर्क राशि
5 / 13घर-परिवार में किसी कार्यक्रम का आयोजन होने से खर्च बढ़ सकता है. सहकर्मियों के कारण आपको परेशानी हो सकती है. आपका दिन प्यार से भरा रहेगा जीवनसाथी के साथ समय बिताएं.
सिंह राशि
6 / 13नौकरी की तलाश में लगे लोगों को नया रोजगार मिल सकता है. इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. कामकाज के कारण आपके ऊपर बोझ बढ़ सकता है. जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा.
कन्या राशि
7 / 13आपको किसी पुरानी संपत्ति के बिकने से धनलाभ हो सकता है. रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ संबंध ताजा होंगे. जरूरतमंद लोगों की मदद करें. शादीशुदा लोगों को परेशानी हो सकती है.
तुला राशि
8 / 13तुला राशि वालों को रिअल एस्टेट में निवेश करने से लाभ मिल सकता है. आपको दोस्तों की सलाह मिल सकती है. आप किसी काम को कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी.
वृश्चिक राशि
9 / 13वृश्चिक राशि के लोग सूझ-बूझ के साथ काम करें. आपकी कमाई बढ़ सकती है धनलाभ होने से आपका मूड अच्छा रहेगा. हालांकि, आपकी जीवनसाथी से अनबन हो सकती है.
धनु राशि
10 / 13धनु राशि के लोगों को धनलाभ मिल सकता है. जीवनसाथी की सेहत खराब होने के कारण आप परेशान हो सकते हैं. आप करीबियों के साथ समय बिताएं.
मकर राशि
11 / 13आप जल्दी से धन कमाना चाहते हैं इसके लिए मेहनत करें. किसी कारण पार्टनर से तनाव है तो उसे माफ कर दें. आप वैवाहिक जीवन में खुद को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं.
कुंभ राशि
12 / 13कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक तौर पर लाभ मिल सकता है. आपके लिए समय अच्छा रहेगा. जीवन में खुशहाली का आगमन होगा. जीवनसाथी से प्यार मिलेगा.
मीन राशि
13 / 13मीन राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. आप करियर में तरक्की कर सकते हैं. कोई मेहमान घर आ सकता है. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.