
1 / 13
Rashifal 18 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 18 अप्रैल 2026, दिन शनिवार को अश्विनी और भरणी नक्षत्र रहेगा. प्रीति और आयुष्मान् योग का निर्माण होगा. इसके साथ ही बव, बालव और कौलव करण रहेगा. दिनभर ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं?
मेष राशि

2 / 13
तबीयत खराब रह सकती है. इसका जिक्र किसी के सामने करने से बचें. आपको संपत्ति से धनलाभ मिल सकता है. आपका समय दोस्तों के साथ बर्बाद हो सकता है. छात्र पढ़ाई में मन लगाने की कोशिश करें.
वृषभ राशि

3 / 13
आप अपनी धूम्रपान की आदत को छोड़ दें. आपको किसी से आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए सलाह मिल सकती है. कुछ दोस्त आपके घर आ सकते हैं. जीवनसाथी को तनाव हो सकता है.
मिथुन राशि

4 / 13
मिथुन राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. आपको उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आप कई दिनों से व्यस्त थे तो कुछ खाली समय मिल सकता है,
कर्क राशि

5 / 13
आर्थिक तौर पर परेशान हैं तो दोस्तों की मदद मिल सकती है. आपको जीवनसाथी का सख्त रूप देखने को मिल सकता है. अपने काम को पूरा करें. जल्दबाजी न करें वरना भविष्य में परेशानी हो सकती है.
सिंह राशि

6 / 13
पिता की सलाह से सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में फायदा मिल सकता है. शाम को आप जीवनसाथी के साथ खाना खाने बाहर जा सकते हैं. जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा बीतेगा.
कन्या राशि

7 / 13
कन्या राशि वालों के घर में कोई फंक्शन होने से खर्च अधिक हो सकता है. प्यारी सी मुस्कुराहट से आपके जीवनसाथी का दिन बन जाएगा. व्यापार करने वाले लोग अटके हुए काम पूरे कर सकते हैं.
तुला राशि

8 / 13
आपके पास पर्याप्त पैसा होगा इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. आप अपना दिन जीवनसाथी के साथ गुजार सकते हैं. लव पार्टनर के साथ खाना खाने के लिए बाहर जा सकते हैं.
वृश्चिक राशि

9 / 13
घर में तनाव के माहौल के कारण आपका मन उदास हो सकता है. शारीरिक तौर पर आप परेशान हो सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है. आप अधिक खर्च करने से बचें.
धनु राशि

10 / 13
आपकी कोई कीमती चीज चोरी हो सकती है. आपको अपने सामान का ध्यान रखना होगा. कोई चीज चोरी होने से मन उदास हो सकता है. आपका खर्चा बढ़ सकता है.
मकर राशि

11 / 13
अचानक से धनलाभ होने के कारण मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. अकेलेपन को दूर करने के लिए परिवार के साथ समय बिताएं.
कुंभ राशि

12 / 13
आपको कार्यक्षेत्र में धनलाभ हो सकता है. धनलाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने की कोशिश करें. वैवाहिक जीवन का आनंद लें.
मीन राशि

13 / 13
मीन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. आपने किसी को उधार दिया था तो आपको पैसे वापस मिल सकते हैं. घर-परिवार में तनाव का सामना करना पड़ सकता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.