Rashifal 17 March 2026: इन 7 राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज मंगलवार का दिन, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे?
Rashifal 17 March 2026: 17 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और चतुर्दशी तिथि रहेगी. चलिए जानते हैं ग्रह गोचर और योग आदि का कल मेष से लेकर मीन राशि वालों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा.

द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज 17 मार्च 2026 को सिद्ध योग, साध्य योग और शुभ योग रहेगा, लेकिन किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा. अगर आप जानना चाहते हैं कि ये दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ मंगलवार 17 मार्च 2026 का राशिफल.
मेष राशि
2 / 13विवाहित जातक दूसरों से अपेक्षा नहीं रखेंगे तो दिनभर खुश रहेंगे. हालांकि, आर्थिक नुकसान होने की 17 मार्च 2026 को संभावना अधिक है.
वृषभ राशि
3 / 13सही समय पर फैसला लेने के कारण आप किसी गंभीर समस्या में फंसने से बचेंगे. इसके अलावा विवादों से दूर रहेंगे और लाभ कमाएंगे.
मिथुन राशि
4 / 1317 मार्च 2026 के दिन इस राशि के जातकों को व्यय में वृद्धि की जगह कमी देखने को मिलेगी. इसके अलावा घर वालों के साथ घूमने जाएंगे.
कर्क राशि
5 / 13विद्यार्थी वर्ग बिना किसी की मदद के जरूरी काम में कामयाबी हासिल करेंगे. बता दें कि व्यवसाय में जोखिम न लेना इस दौरान ठीक रहेगा.
सिंह राशि
6 / 13विवेक से किए गए कार्य कामकाजी लोगों को नुकसान नहीं, लाभ पहुंचाएंगे. विवाहित जातकों को दोस्तों के साथ काफी समय बाद पार्टी करने का मौका मिलेगा.
कन्या राशि
7 / 13कामकाजी लोगों को अनजाने में हुई कोई गलती को सुधारने का मौका मिलेगा. मंगलवार को संतों का सानिध्य प्राप्त होने से युवा वर्ग गलत रास्ते पर जाने से बच जाएंगे.
तुला राशि
8 / 13विचारों को साझा करने से युवाओं के मन का बोझ कम होगा और मेंटल हेल्थ में सुधार होगा. इसके अलावा घर वालों के साथ पिकनिक पर आप जा सकते हैं.
वृश्चिक राशि
9 / 13शौक को पूरा करने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. इसके अलावा किसी करीबी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनेगा.
धनु राशि
10 / 13दिन 17 मार्च 2026 को आप लाभ कमाएंगे. साथ ही संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेंगे. जीवनसाथी को मंगलवार के दिन अच्छा-खासा समय दे पाएंगे, जिससे दोनों को अच्छा लगेगा.
मकर राशि
11 / 13पार्टनर के साथ समय बिताएंगे, जिससे अच्छा लगेगा. निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए वक्त अनुकूल है. दिन खत्म होने से पहले धन की प्राप्ति होगी.
कुंभ राशि
12 / 13मौज-मस्ती के लिए अच्छा समय मिलेगा. सेहत में उम्मीद से अधिक सुधार होगा और आप फिट रहेंगे. यात्रा करने के लिए 17 मार्च 2026 का दिन शुभ है.
मीन राशि
13 / 1317 मार्च 2026 का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा क्योंकि हर काम समय पर होगा. रिश्तों को अहमियत देने से विवादों से बचेंगे और सेहत ठीक रहेगी. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media)