Rashifal 16 April 2026: आज इन 5 राशियों को हो सकता है धन लाभ, सुख-सौभाग्य में भी होगी वृद्धि, पढ़ें 16 अप्रैल का राशिफल

Rashifal 16 April 2026: आज 16 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. वैशाख चतुर्दशी को ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में जानने के लिए पढ़ें 16 अप्रैल 2026 का राशिफल.

RASHIFAL.jpg_d24102
1 / 13
Rashifal 16 April 2026 today horoscope

Rashifal 16 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार को चतुर्दशी है. चतुर्दशी तिथि पर उत्तरभाद्रपद और रेवती नक्षत्र रहेगा. इन्द्र और वैधृति योग का निर्माण होगा. इसके साथ ही विष्टि, शकुनि और चतुष्पाद करण रहेगा. दिनभर ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 13

मेष राशि वालों को तनाव हो सकता है. आप दोस्तों के साथ बाहर जाकर समय बिता सकते हैं. यह आपके लिए अच्छा होगा. आपको लोगों से मिलने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा. आपको सच्चे प्यार का अहसास होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 13

वृषभ राशि के जातकों को माता के पक्ष से धन लाभ हो सकता है. मामा से आर्थिक मदद मिल सकती है. अपना पैसों से जुड़ा काम खुद करें. किसी पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है. आपको जीवनसाथी तंग कर सकता है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 13

मिथुन राशि वालों को लंबी यात्रा पर जाने से बचना चाहिए. आपकी कमाई बढ़ेगी लेकिन खर्च भी बढ़ेगा. प्यार के मामले में आपका दिन रोमांचक रहेगा. सच्चे प्यार का अहसास होगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 13

कर्क राशि वाले लोग दान-पुण्य का काम कर सकते हैं. दान-पुण्य करने से मानसिक शांति मिलेगी. आपको आर्थिक फायदा हो सकता है. वैवाहिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि6 / 13

सिंह राशि वाले लोग अच्छी सेहत के लिए सैर पर जा सकते हैं. धन की बचत करें. भविष्य में पैसा काम आएगा. आपको जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि7 / 13

कन्या राशि वालों को धनहानि हो सकती है लेकिन आपको पैसों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. दोस्त मददगार साबित होंगे. किसी नए काम को करने से बचें. आपका समय खराब हो सकता है.

तुला राशि

तुला राशि8 / 13

तुला राशि वालों को बैंक से जुड़े लेन-देन में सावधान रहना होगा. जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपके लिए मुश्किल भरा साबित हो सकता है. जीवनसाथी के कारण मन उदास रह सकता है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि9 / 13

दोस्तों का स्वार्थी बर्ताव करना आपके मन को उदाय कर सकता है. कार्यक्षेत्र में कोई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. कीमती समय फोन चलाने में खराब हो सकता है.

धनु राशि

धनु राशि10 / 13

आपका भाई या बहन कोई पैसे उधार मांग सकता है. आप पैसे उधार देते हैं तो इससे आपकी आर्थिक हालत खराब हो सकती है. मानसिक शांति का अहसास होगा. जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि11 / 13

मकर राशि के लोग खर्चों को काबू में करने का प्रयास करें. आप अपने दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं. शराब का सेवन करने से बचें. वरना आपका जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि12 / 13

कोई भी आर्थिक फैसला लेने से पहले किसी की सलाह अवश्य लें. बिना किसी की अनुभी की सलाह पर फैसला लेने से आर्थिक नुकसान हो सकता है. आपके कामकाज के हिसाब से दिन अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि13 / 13

आपके लिए वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए समय अच्छा है. कामकाज के लिए दिन अच्छा रहेगा. घर में कोई मेहमान आ सकता है. जीवनसाथी से तोहफा मिलने पर मन प्रसन्न हो सकता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन