Rashifal 15 April 2026: आज किन राशियों को होगा लाभ और किन्हें हानि? पढ़ें मेष से मीन तक सभी का राशिफल

Rashifal 15 April 2026: आज 15 अप्रैल 2026, दिन बुधवार को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. वैशाख त्रयोदशी को ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं? पढ़ें 15 अप्रैल 2026 का राशिफल.

15th Rashifal .jpg
1 / 13
Rashifal 15 April 2026 today horoscope

Rashifal 15 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 अप्रैल 2026, दिन बुधवार को त्रयोदशी है. आज त्रयोदशी के दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा. पूर्वाभाद्रपद और उत्तरभाद्रपद नक्षत्र रहेगा. ब्रह्म और इन्द्र योग का निर्माण होगा. इसके साथ ही गर, वणिज और विष्टि करण रहेगा. दिनभर ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 13

आपका किसी करीबी से झगड़ा हो सकता है. यह झगड़ा कोर्ट तक जा सकता है ऐसे में खर्च करना पड़ सकता है. व्यापार से जुड़े किसी फैसले के लिए आप किसी के दबाव में न आएं. व्यक्तिगत रूप से खुद को बेहतर करने की कोशिश करें.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 13

वृषभ राशि वाले लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें. आपको आर्थिक लाभ हो सकता है. कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है. संतान की ओर से आर्थिक लाभ हो सकता है. जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 13

किसी घरेलू काम को लेकर लापरवाही न बरतें. मिथुन राशि वालों को लापरवाही के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. किसी को पैसे उधार देने से बचें. जीवनसाथी से आपको प्यार मिल सकता है. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 13

कर्क राशि के लोगों का किसी से झगड़ा हो सकता है. इसकी वजह से आपको परेशान होना पड़ सकता है. आप खाली समय में परिवार के साथ समय बिताएं. अटके हुए कामों में आपको सफलता मिलेगी. कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा है.

सिंह राशि

सिंह राशि6 / 13

सिंह राशि वालों को धनलाभ हो सकता है. आपको दान-पुण्य का काम करना चाहिए. इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. आपके जीवनसाथी को किसी कारण तनाव हो सकता है. इससे आपको परेशानी हो सकती है.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि7 / 13

कन्या राशि के जातकों के लिए निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है. पुराने निवेश से आपको लाभ होगा. आपको किसी फैसले के कारण परेशानी हो सकती है. छोटी-छोटी वजह से जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है.

तुला राशि

तुला राशि8 / 13

तुला राशि वालों को धन से जुड़े मामले में फायदा हो सकता है. आपको अपने काम के चलते पहचान मिलेगी. भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे. ऐसे में वह शिकायत कर सकता है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि9 / 13

वृश्चिक राशि वालों को धन हानि हो सकती है. शेयर बाजार में पैसा लगाने पर नुकसान हो सकता है. आप परिवार की जरूरतों को पूरा करते हुए खुद के लिए समय नहीं निकाल सकेंगे. घर पर कोई मेहमान आ सकता है.

धनु राशि

धनु राशि10 / 13

धनु राशि वालों को परिवार के लोगों का सहयोग मिल सकता है. इससे तनाव दूर होगा. संतान पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है. आप दोस्तों के साथ शाम के समय घूमने के लिए जा सकते हैं. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि11 / 13

आपको शरीर में दर्द हो सकता है ऐसे में मेहनत के काम से बचें. आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए आप धन की बचत करें. व्यापार में किसी धोखेबाजी से बचने के लिए सावधान रहें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि12 / 13

कुंभ राशि वालों को सेहत में सुधार करने के लिए काम करना होगा. सेहत का ध्यान रखें और नियमित योग करें. आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि13 / 13

आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वापस मिल सकता है. जीवनसाथी की सेहत को लेकर तनाव बढ़ सकता है. आपके लिए निवेश करना फायदेमंद हो सकता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन